नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और गायक खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तुहु रौअबु रानी’ भोजपुरी जगत में धूम मचा रहा है. यह एक सैड सॉन्ग है जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है, लेकिन खास बात है कि गाने ने रिलीज होने के दूसरे दिन में ही 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी बना लिए हैं. गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट कर रहा है. गाने में दिखाया गया है कि खेसारी लाल यादव अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर जाते हैं, लेकिन वहां पहुंचकर अपनी प्रेमिका को किसी दूसरे के साथ देखते हैं, जिसे देखकर उनका दिल टूट जाता है. गाना इसी थीम पर बना है. अभिनेता की फिल्म ‘जमानत’ जल्द ही रिलीज होने वाली है.
![]()












