रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ अब तक 150 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वीकएंड पर ही नहीं यह फिल्म वीक डेज पर भी जमकर कलेक्शन कर रही है। जानिए, बुधवार को फिल्म ‘धुरंधर’ ने कितनी कमाई की है।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ ने छठे दिन की कितनी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने छठे दिन यानी बुधवार को 15.07 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात तक इसके कलेक्शन में और बढ़ोतरी होगी। फिल्म ने मंगलवार को 27 करोड़ रुपये की कमाई थी। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को फिल्म का कलेक्शन कम रहा, लेकिन वीकडेज पर 10 करोड़ रुपये अधिक की कमाई भी बड़ी बात है।
3 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
बजट वसूलने के करीब पहुंची फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स में ‘धुरंधर’ फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया है। अब तक इस फिल्म ने कुल 168.32 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह यह फिल्म अपना बजट वसूल करने के करीब पहुंच चुकी है। ऐसा लगता है कि इस वीकएंड तक यह फिल्म अपना बजट पूरा ही वसूल कर लेगी।
4 of 5
धुरंधर
– फोटो : एक्स
रणवीर के अलावा फिल्म में नजर आए ये उम्दा एक्टर
फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे उम्दा कलाकार नजर आए। फिल्म में रणवीर के साथ हीरोइन के तौर पर सारा अर्जुन नजर आईं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय खन्ना अपने दमदार नेगेटिव रोल के लिए काफी चर्चा में हैं। आदित्य धर ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।
फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘तेरे इश्क में’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ के आगे फीकी पड़ी फिल्म ‘तेरे इश्क में’
इन दिनों थिएटर में धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ भी मौजूद है। इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। अब तक यह फिल्म 105.15 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन ‘धुरंधर’ के आते ही ‘तेरे इश्क में’ का कलेक्शन कम हो चुका है। आज यानी 12वें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि ‘धुरंधर’ ने बुधवार को 15.07 करोड़ रुपये की कमाई की है।