सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष शक्तिनगर के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बीना एवं पुलिस टीम द्वारा वांछित एवं वारंटियों की तलाश के दौरान माननीय अपर सत्र न्यायाधीश/एफटीसी/सीएडब्ल्यू, सोनभद्र द्वारा निर्गत गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट (एसपीएल एसटी संख्या 06/2027, राज्य बनाम शैलेन्द्र पासवान, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट) से संबंधित वांछित अभियुक्त बीरेंद्र वियार पुत्र कमल वियार, निवासी आजादनगर घरसड़ी, थाना शक्तिनगर, उम्र लगभग 32 वर्ष, को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए प्रातः लगभग 07:10 बजे हिरासत में लिया और आवश्यक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज (चौकी प्रभारी, बीना), कांस्टेबल विजय प्रताप, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
![]()












