03:22 PM, 14-Dec-2025
Messi in Mumbai Live: होटल से निकले मेसी
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मेसी ब्रेबोर्न स्टेडियम जाने के लिए होटल से निकल गए हैं।
VIDEO | Mumbai: Argentine footballer Lionel Messi leaves hotel, reaches Brabourne Stadium ahead of scheduled G.O.A.T tour.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/kUaNxG03hx
— Press Trust of India (@PTI_News) December 14, 2025
01:50 PM, 14-Dec-2025
Messi in Mumbai Live : बड़े आयोजनों की योजना है
विश्व कप विजेता अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ताज कोलाबा में कुछ देर आराम करने के बाद क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रैबोर्न स्टेडियम) जाएंगे, जहां वे पैडल GOAT क्लब के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और उसके बाद दोपहर में एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच देखेंगे।
01:49 PM, 14-Dec-2025
Messi in Mumbai Live : मेसी ताज होटल पहुंचे
#WATCH | Maharashtra: Argentine footballer Lionel Messi arrives at the Taj Hotel in Mumbai.
Lionel Messi is in Mumbai for his G.O.A.T. Tour India 2025. pic.twitter.com/SYo8FeUvRW
— ANI (@ANI) December 14, 2025
01:48 PM, 14-Dec-2025
Messi in Mumbai Live : मुख्य आयोजक की जमानत नामंजूर
जहां एक ओर लियोनल मेसी मुंबई पहुंच गए, वहीं दूसरी ओर आयोजनकर्ता सताद्रु दत्ता को कोलकाता में गिरफ्तारी के बाद जमानत नहीं मिली। सॉल्ट लेक स्टेडियम में हिंसा भड़कने के बाद दत्ता को गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दत्ता को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
01:04 PM, 14-Dec-2025
Messi in Mumbai Live: कोहली से मुलाकात नहीं
मुंबई में विराट कोहली और लियोनेल मेसी की मुलाकात की अटकलों के बीच अब सच्चाई सामने आ गई है। कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दिल्ली पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि कोहली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली आए हैं। हालांकि, मेसी भी सोमवार को दिल्ली आने वाले हैं। लेकिन फिलहाल उनकी मुलाकात को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
12:44 PM, 14-Dec-2025
Messi in Mumbai Live : क्या कोहली मेसी से मिलेंगे?
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार को लंदन से भारत लौटे। कई प्रशंसक कयास लगा रहे हैं कि वे फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनल मेसी से मिलने आए हैं। मेसी रविवार को मुंबई पहुंचे हैं।
#WATCH | Mumbai: Bandra-Worli sea link illuminated with the image of Football star Lionel Messi, who is in India for his G.O.A.T India Tour.
Lionel Messi will be in Mumbai tomorrow to greet his fans. pic.twitter.com/PwsqUg6aZ3
— ANI (@ANI) December 13, 2025
12:39 PM, 14-Dec-2025
Messi in Mumbai Live : मेसी के दूसरे दिन का पूरा कार्यक्रम
लियोनल मेसी का GOAT इंडिया टूर: दूसरा दिन (डे 2) का शेड्यूल इस प्रकार है
करीब शाम 4:30 बजे: क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) में पैडल मैच। इस कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर के शामिल होने की उम्मीद है।
शाम 5 बजे: वानखेड़े स्टेडियम में GOAT कप एग्ज़ीबिशन मैच। इस मुकाबले में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ 7 बनाम 7 फुटबॉल प्रदर्शनी मैच खेलते नजर आएंगे।
इसके बाद: निजी फैशन शो और नीलामी कार्यक्रम, जिसमें फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अर्जेंटीना की जीत से जुड़ी लियोनेल मेसी की यादगार वस्तुओं (मेमोराबिलिया) की नीलामी होगी। इस खास आयोजन में जैकी श्रॉफ, जॉन अब्राहम और करीना कपूर खान के शामिल होने की संभावना है।
12:36 PM, 14-Dec-2025
Messi in Mumbai Live : फैन का प्यार
Mumbai, Maharashtra: A fan says, “I have come here from Goa just to see Messi. He is the best player in the world, and that’s why there is so much craze. Sunil Chhetri will also meet him here today. There can’t be a bigger collaboration than this. Even if I don’t get entry, I’ll… pic.twitter.com/8l43xH9qOT
— IANS (@ians_india) December 14, 2025
12:35 PM, 14-Dec-2025
Messi in Mumbai Live : मेसी मुंबई पहुंचे
मेसी मुंबई पहुंच चुके हैं। उनका वीडियो सामने आया है।
VIDEO | Mumbai: Argentine footballer Lionel Messi arrives in the city for the next leg of the G.O.A.T India Tour as part of his scheduled visit.#LionelMessi #Mumbai #GOATIndiaTour
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xynMXWhRLA
— Press Trust of India (@PTI_News) December 14, 2025
12:35 PM, 14-Dec-2025
Messi in Mumbai Live : मुंबई में कड़ी सुरक्षा
कल कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में हुई हिंसक अराजकता के बाद, मुंबई में होने वाले मुकाबलों के लिए आयोजकों ने और भी अधिक सतर्कता बरती है। लियोनल मेसी के आगमन से पहले, ब्रेबोर्न (सीसीआई) और वानखेड़े स्टेडियमों के अंदर और आसपास 2,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भीड़ की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए वॉचटावर, बैरिकेड और सार्वजनिक घोषणा प्रणाली भी लगाई गई है।












