07:21 PM, 14-Dec-2025
IND vs SA Live Score: हर्षित का शानदार प्रदर्शन
तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है। हर्षित ने डेवाल्ड ब्रेविस को बोल्ड किया जो दो रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने महज सात रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं।
07:10 PM, 14-Dec-2025
IND vs SA Live Score: भारत को दूसरी सफलता
हर्षित राणा ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। डिकॉक ने पिछले मैच में 90 रन की पारी खेली थी, लेकिन इस मैच में वह एक रन बनाकर आउट हुए।
07:05 PM, 14-Dec-2025
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका दिया है। अर्शदीप ने रीजा हेंड्रिक्स को एलबीडब्ल्यू आउट किया। अंपायर ने हालांकि, नॉटआउट दिया था, लेकिन भारत ने सफल रिव्यू लिया। हेंड्रिक्स खाता खोले बिना आउट हुए।
07:02 PM, 14-Dec-2025
IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू
भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका के लिए रीजा हेंड्रिक्स और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की है।
06:34 PM, 14-Dec-2025
IND vs SA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपकर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवान फेरेरा, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिच नॉर्त्जे, लुंगी एनडिगी, ओटेनिल बार्टमैन।
06:31 PM, 14-Dec-2025
IND vs SA Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में दो बदलाव किया है। इस मैच में अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस के दौरान बताया कि अक्षर की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह इस मैच का हिस्सा नही हैं, जबकि बुमराह को निजी कारणों के चलते घर जाना पड़ा है। अक्षर और बुमराह की जगह इस मैच में कुलदीप यादव और हर्षित राणा खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने बताया कि उन्होंने एकदाश में तीन बदलाव किए हैं।
06:12 PM, 14-Dec-2025
IND vs SA Live Score: नंबर तीन पर दोबारा खेल सकते हैं कप्तान सूर्यकुमार
मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दूसरे टी20 में बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग करते हुए अक्षर पटेल को तीसरे स्थान पर उतारा था। इस फैसले की काफी आलोचना हुआ थी, लेकिन अब सूर्यकुमार फिर तीसरे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। सूर्यकुमार तीसरे स्थान पर खेलते हुए काफी सफल रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। सूर्यकुमार का लय में आना टीम के लिए जरूरी है। इसी तरह बल्लेबाजी क्रम में अत्यधिक फेरबदल के चलते शिवम दुबे को नंबर आठ पर भेजना भी एक कमजोर फैसला रहा, जिसे अगले मैच में सुधारने की जरूरत होगी।
06:07 PM, 14-Dec-2025
IND vs SA Live Score: फॉर्म में नहीं आए तो मुश्किल हो सकती है गिल की राहें
गिल को सीरीज के बाकी बचे तीनों मैचों में एकादश में जगह मिलना लगभग तय है, लेकिन उनके लिए चीजें आसान नहीं है। टी20 विश्व कप अब सिर्फ छह सप्ताह दूर है और यह सलामी बल्लेबाज इन मैचों में अगर लय हासिल करने में विफल रहा तो टीम दूसरी योजना पर काम करने का मन बना सकती है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की लंबे समय से चली आ रही खराब लय पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि उपकप्तान गिल अब तक भरोसा जगाने में नाकाम रहे हैं। संजू सैमसन जैसे स्थापित सलामी बल्लेबाज की कीमत पर टीम में शामिल किए गए गिल प्रभाव छोड़ने में संघर्ष करते नजर आए हैं।
06:07 PM, 14-Dec-2025
IND vs SA Live Score: प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और भारत अब सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा। भारत पहले दो मुकाबलों में एक ही एकादश के साथ खेलने उतरा है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन इस मैच के लिए कोई बदलाव करता है या नहीं।
06:02 PM, 14-Dec-2025
IND vs SA Live Score: हर्षित राणा ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता, ब्रेविस किया बोल्ड
Live Cricket Score Today, India vs South Africa 3rd T20 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेना चाहेगी।











