नई दिल्ली: अगर आप नुसरत फतेह अली खान की गायकी के मुरीद हैं, तो आपने उनका लोकप्रिय पंजाबी गाना जरूर सुना होगा, जिसके बाद में कई वर्जन रीक्रिएट किए गए. हम पंजाबी गाने ‘किन्ना सोना तेनु रब ने बनाया’ की बात कर रहे हैं. इसका सबसे पॉपुलर वर्जन 1996 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ के लिए बनाया गया था. यह गाना अपने-आप में मौलिक और खास है, जिसे करिश्मा कपूर और आमिर खान पर फिल्माया गया था. गाने ‘कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया’ को अल्का याग्निक और उदित नारायण ने गाया था. इस खूबसूरत गाने की अंत में दोनों सितारों के बीच एक लंबा किस सीन फिल्माया गया था जिसकी वजह से इसकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी.
![]()











