Last Updated:
साल 2025 एंटरटेनमेंट की जनर से बेहतरीन रहा. ओटीटी से लेकर बॉक्स ऑफिस तक, फिल्मों की कहानियों और एक्शन ने फैंस का दिल जीत लिया. इस साल ओटीटी पर अभिनेत्रियों का खासा जलवा देखने को मिला. जहां महारानी सीजन-4 और दिल्ली क्राइम जैसी थ्रिलर सीरीज दर्शकों की पसंद बनीं. आज हम उन ओटीटी सीरीज के सीक्वल के बारे में बताएंगे, जो पर्दे पर ज्यादा हिट रहीं.
नई दिल्ली: 2025 में ओटीटी पर कई शानदार सीरीज की सीक्वल रिलीज हुईं. जयदीप अहलावत की ‘पाताल लोक सीजन 2’ रिलीज होते ही छा गई. पहले से ज्यादा डार्क और थ्रिलर सीरीज में जयदीप अहलावत ने इंस्पेक्टर हाथीराम का किरदार बखूबी निभाया और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. यह सीरीज राजनीतिक भ्रष्टाचार और समाज पर उसके प्रभाव को दिखाती है. सीरीज 17 जनवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी.
इस साल ओटीटी की दुनिया में 13 जून को ‘राणा नायडू सीजन 2’ की भी वापसी हुई. नायडू की धमाकेदार कहानी, बड़े दांव और गहरे इमोशनल उतार-चढ़ाव के साथ आई. सीज़न 2 में एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर को अच्छे से दिखाया गया है. काजोल की मशहूर लीगल ड्रामा सीरीज ‘ट्रायल सीजन 2’ ने भी ओटीटी पर दस्तक दी. काजोल ने एक बार फिर ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दी, जबकि कुब्रा सैत भी अहम भूमिका में नजर आईं. सीरीज 19 सितंबर को जियोसिनेमा पर रिलीज हुई थी.
‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का जलवा
21 नवंबर को रिलीज हुई ‘द फैमिली मैन सीज़न 3’ भारत की पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक रही. फिल्म के 2 पार्ट भी शानदार रहे और इस साल हल्की कॉमेडी, थ्रिलर और गहरे तनाव के साथ मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी बनकर ओटीटी पर लौटे. इस बार सीरीज में जयदीप अहलावत भी नजर आए.
हुमा कुरैशी ने दिखाया दम
‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’ इस साल की शानदार सीरीज रही, क्योंकि इसमें हीरो से लेकर विलेन तक में महिलाओं का दबदबा दिखा. हुमा कुरैशी ने मानव तस्करी करने वाली बड़ी दीदी का किरदार निभाया, जबकि शेफाली शाह पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखीं. सीरीज 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज हुई थी. हुमा कुरैशी का सबसे आइकॉनिक किरदार, रानी भारती, साल 2025 में भी हिट साबित हुआ. 24 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज हुई सीरीज पॉलिटिकल ड्रामा और थ्रिलर ने फैंस का दिल जीत लिया. सीजन 4 में सत्ता की लड़ाई और रानी भारती देवी के बच्चों के बीच सत्ता के लालच को दिखाया गया है. इसके अलावा, पंचायत का चौथा सीजन भी साल 2025 में रिलीज हुआ.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










