नई दिल्ली: सेलेब्स की ज्यादा शादियां सीक्रेट तरीके से संपन्न हुईं, लेकिन हर एक में प्यार और परंपराओं का खूबसूरत मेल देखने को मिला. इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले सितारों की सूची लंबी है. इस लिस्ट में अरमान मलिक, प्राजक्ता कोली, सामंथा रुथ प्रभु, प्रतीक बब्बर, दर्शन रावल, आदर जैन, सारा खान, हिना खान, अखिल अक्किनेनी समेत कई अन्य एक्टर्स शामिल हैं.
अरमान मलिक-आशना श्रॉफ: साल की शुरुआत सिंगर अरमान मलिक की शादी की खबर से हुई. अरमान ने 2 जनवरी को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आशना श्रॉफ से शादी की. उनकी लव स्टोरी काफी समय से चर्चा में थी. शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए थे.
दर्शन रावल-धरल सुरेलिया: जनवरी में ही दर्शन रावल ने अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल सुरेलिया से शादी की और उसे हमसफर बनाया. उन्होंने फोटोज पोस्ट कर फैंस को सरप्राइज दिया.
आदर जैन-अलेखा आडवाणी: कपूर फैमिली से संबंध रखने वाले आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से दो रस्मों में शादी की; पहले 12 फरवरी को गोवा में क्रिश्चियन रीति से और फिर 21 फरवरी को मुंबई में हिंदू रिवाज से शादी की.
प्रतीक बब्बर-प्रिया बनर्जी: अभिनेता-राजनेता राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर फरवरी में शादी के बंधन में बंधे. प्रतीक ने गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी से 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को मुंबई में मां स्मिता पाटिल के घर पर शादी की. उनकी शादी में पिता राज बब्बर शामिल नहीं हुए थे.
प्राजक्ता कोली-वृषांक खनाल: इसी साल यूट्यूबर-एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने भी शादी की. उन्होंने 25 फरवरी को लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल (नेपाली वकील) से कर्जत में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. दोनों ने 13 साल की डेटिंग के बाद शादी का फैसला लिया. शादी में भारतीय और नेपाली संस्कृति का मिश्रण देखने को मिला.
हिना खान-रॉकी जायसवाल: टीवी जगत की लोकप्रिय एक्ट्रेस हिना खान ने 4 जून को मुंबई में रॉकी जायसवाल से रजिस्टर्ड मैरिज की. हिना ने मनीष मल्होत्रा की स्पेशल साड़ी पहनकर शादी की. तस्वीरें पोस्ट कर उन्होंने फैंस को जानकारी दी थी.
अखिल अक्किनेनी-जैनब: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने 6 जून को हैदराबाद में जैनब रावजी से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की. चिरंजीवी, राम चरण समेत फिल्म जगत के तमाम सितारे शामिल हुए और नए जोड़े को शुभकामनाएं दीं.
अविका गौर-मिलिंद चंदवानी: ‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर ने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से 30 सितंबर को शादी की. यह शादी रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा’ के सेट पर हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई, जिसमें हल्दी, मेहंदी और अन्य रस्में हुईं.
सामंथा रुथ प्रभु-राज निदिमोरू: साल के आखिरी महीने में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने गुपचुप तरीके से ‘द फैमिली मैन’ के डायरेक्टर राज निदिमोरू से 1 दिसंबर को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में शादी की. इसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए.
सारा खान-कृष पाठक: धार्मिक टीवी शो ‘रामायण’ में भगवान लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक ने टीवी एक्ट्रेस सारा खान से 5 दिसंबर को शादी की. उन्होंने पहले निकाह किया और फिर हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की.










