Last Updated:
सोनम खान ने फिल्म ‘अजूबा’ की शूटिंग के दौरान जयपुर में भीड़ और तनाव का अनुभव साझा किया. उन्होंने अपने अनुभव को याद करते हुए बताया था कि जयपुर में फिल्म ‘अजूबा’ के गाने ‘मैं मिट्टी का गुड्डा’ की शूटिंग उनके लिए कितनी चुनौतीपूर्ण थी.
नई दिल्ली. अभिनेता बनने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन इसे पूरा करना आसान नहीं होता. फिल्मी दुनिया में बड़े सितारे, चमकते सेट और कलरफुल कैमरे के बीच छोटे अभिनेता अक्सर खुद को खोते हुए महसूस करते हैं. इस कड़ी में अभिनेत्री सोनम खान ने एक ऐसा ही किस्सा फैंस के साथ साझा किया.
उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘अजूबा’ के गाने की एक छोटी सी क्लिप पोस्ट की और बताया कि वह सेट पर पहली बार इतनी बड़ी भीड़ का सामना कर रही थीं.
सोनम खान ने अपने अनुभव को याद करते हुए बताया था कि जयपुर में फिल्म ‘अजूबा’ के गाने ‘मैं मिट्टी का गुड्डा’ की शूटिंग उनके लिए कितनी चुनौतीपूर्ण थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘उस समय सोशल मीडिया और इंटरनेट का जमाना नहीं था, इसलिए आम जनता के लिए अभिनेता को सड़क पर या किसी सार्वजनिक जगह पर देखना बहुत ही कम होता था. लेकिन जब कैमरा चल रहा होता था, वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो जाते थे. रोजाना लगभग 400 लोग शूटिंग देखने के लिए आते थे. इतनी भीड़ और लोगों का ध्यान खींचना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण अनुभव था.’
View this post on Instagram
![]()











