Last Updated:
बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस अकांक्षा चमोला ने फैंस को चेतावनी दी है कि कोई उनकी पहचान और पॉपुलैरिटी का गलत इस्तेमाल कर रहा है. इसलिए सतर्क रहें. उन्होंने बताया पहले एक व्हाट्सएप नंबर दिखाया और फिर बाद में एक एक्स अकाउंट की प्रोफाइल शेयर की है, जो उनके नाम से बना था.
मुंबई. ‘बिग बॉस 19’ के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फैंस और फॉलोअर्स को एक फर्जीवाड़े के बारे में सतर्क किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए “स्कैम अलर्ट” जारी किया और बताया कि कोई उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा है. स्क्रीनशॉट में एक व्हाट्सएप नंबर दिखाया गया, जो “आकांक्षाजी खन्ना” के नाम से एक्टिव था. फॉलोअर्स को सतर्क करते हुए आकांक्षा ने लिखा, “कृपया इस नंबर को इग्नोर करें…”
आकांक्षा चमोला ने आगे लिखा, “…और रिपोर्ट करें, क्योंकि यह मेरी पहचान का गलत इस्तेमाल कर रहा है और मेरे सभी दोस्तों को मैसेज भेज रहा है. सभी लोग सावधान रहें, यह मैं नहीं हूं. मेरा कोई दूसरा एक्टिव नंबर नहीं है. आकांक्षा ने फर्जी नंबर को भी हाइलाइट किया और लोगों से अपील की कि वे इस नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज का जवाब न दें.

आकांक्षा चमोला का इंस्टाग्राम पोस्ट.
आकांक्षा चमोला ने एक और इंस्टा स्टोरी पोस्ट में लिखा,”एक्स पर एक और फेक अकाउंट… दोस्तों में सिर्फ इंस्टाग्राम पर हूं…. मेरा कोई एक्स अकाउंट नहीं है…” आकांक्षा ने फर्जी अकाउंट की प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसकी वॉलपेपर फोटो में गौरव और अकांक्षा दिख रहे हैं.
आकांक्षा चमोला ने सेलिब्रेट की गौरव खन्ना की जीत
हाल ही में आकांक्षा चमोला ने अपने पति के जन्मदिन और ‘बिग बॉस 19’ की जीत का जश्न मनाते हुए नजर आई थीं. इस जश्न में फैंस और को-कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए, जहां गौरव खन्ना अपनी पत्नी के साथ डांस करते दिखे. गौरव ने इवेंट का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “एक शानदार रात, और कैसे. जन्मदिन और बिग बॉस 19 की जीत का जश्न, डबल खुशी, डबल आभार.”
आकांक्षा चमोला के टीवी शोज
आकांक्षा चमोला ने आगे लिखा, “प्यार, हंसी और अपने लोगों के बीच. सभी का धन्यवाद, जिन्होंने आकर प्यार दिया और इस रात को खास बना दिया. हमेशा आभारी.” बता दें, आकांक्षा एक जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो ‘संतोषी मां’, ‘ये है आशिकी’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं. वे अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं और अपने पति गौरव खन्ना के साथ खास मौकों का जश्न मनाते हुए दिखती हैं.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
![]()












