सोनभद्र/एबीएन न्यूज। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जनपद सोनभद्र के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 दिसम्बर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न होगी।
बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, संशोधन, स्थानांतरण तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करना तथा अपात्र या त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाना है। इसके माध्यम से आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक निष्पक्ष एवं विश्वसनीय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की कि वे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के संबंध में आयोजित बैठकों एवं कार्यक्रमों में ससमय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा अपने स्तर से भी मतदाताओं को जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रह जाए।
![]()












