श्रीदेवी की हमशक्ल है ये लड़की, डांस तो क्या एक्सप्रेशंस भी है सेम-टू-सेम, अदाएं देख आप भी कहेंगे ‘हवा हवाई ‘
सोशल मीडिया पर एक्टर्स-एक्ट्रेसेस की हमशक्ल के वीडियो अक्सर आपने देखे होंगे. लेकिन अगर आपने श्रीदेवी की इस हमशकल का वीडियो देख लिया तो यकीन करना मुश्किल हो जाएगा. श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैंस के जहन में वह आज भी बसी हैं. अब इंस्टाग्राम पर इस लड़की के वीडियो की भरमार हैं. लेकिन लेकिन वायरल हो रहा ये वीडियो देख लिया तो आप भी कहेंगे कि ये तो श्रीदेवी की कार्बन कॉपी लगती हैं. इस वीडियो में वह उनके डायलॉग, गानों और रोल्स को रिएक्रिट करती नजर आ रही हैं. इस लड़की के सारे वीडियो श्रीदेवी के गानों पर ही देखने को मिलेगी. सोशल मीडिया पर ये लड़की श्रीदेवी की फिल्म जुदाई के गाने शादी करके फंस गया यार… पर डांस करती नजर आ रही हैं.
![]()










