Last Updated:
Ankita Lokhande Birthday: टीवी की दुनिया खूबसूरत हसीना अंकिता लोखंडे बचपन से ही हीरोइन बनने का सपना लेकर बड़ी हुई. आज यानी 19 दिसंबर को वह अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ में अर्चना का किरदार निभाकर की थी. इस शो में उन्होंने संस्कारी बहू बनकर घर-घर अपनी पहचान बनाई थी.
नई दिल्ली. टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी पहचान बना चुकीं टैलेंटेड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की खूबसूरती पर फैन जान छिड़कते हैं. संस्कारी बहू के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई अंकिता ने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. आज भले ही वह करोड़पति बिजनेसमैन की पत्नी बनकर एक लग्जरी और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं, लेकिन कभी अपने टूटे दिल को लेकर उन्होंने काफी बुरा वक्त देखा है.
आज अंकिता जिस मुकाम पर हैं, यहां तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा है. आज वह टीवी की हाएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी हैं. अपने काम और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तो वह अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में अपने पति के साथ एंट्री की थी, इसके बाद से ही उनकी इमेज पूरी तरह से बदल गई थी. आज यानी 19 दिसंबर को अंकिता अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं.
अर्चना के रोल से मिली घर-घर पहचान
अंकिता लोखंडे को असली पहचान साल साल 2009 में आए टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली. इस सीरियल में उन्होंने अर्चना का किरदार निभाकर लोगों का ऐसा दिल जीता था कि आज भी लोग उन्हें अर्चना के नाम से जानते हैं. इस सीरियल में उन्होंने आदर्श बहू और पत्नी के रूप में दर्शाया गया. संस्कारी, समझदार और परिवार को जोड़कर रखने वाली अर्चना ने 1 ही रोल से वो शोहरत कमाई जिसके लिए एक्ट्रेसेस को सालों तक संघर्ष करना पड़ता है. इस सीरियल में उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी लीड रोल में थे.
View this post on Instagram
![]()










