Last Updated:
आर्यन खान को सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है. उनकी स्पीच में पिता शाहरुख खान की झलक दिखी. आर्यन खान की मां गौरी खान ने खास मोमेंट का वीडियो शेयर करके बेटे को खास तोहफा देने का वादा किया है. दरअसल, वे बेटे के लिए खास केबिन डिजाइन करने वाली हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने फिल्मी दुनिया में निर्देशक के रूप में कदम रखा. उन्हें ओटीटी सीरीज सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का खिताब मिला है. उन्होंने अवॉर्ड जीतने के बाद स्पीच में कहा कि उन्हें भी पिता की तरह अवॉर्ड जीतना पसंद है, लेकिन शाहरुख के बजाय मां गौरी खान को अवॉर्ड डेडिकेट किया. वे इसकी वजह बताते हुए बोले, ‘मेरी मां हमेशा कहतीं कि जल्दी सोना, लोगों का मजाक मत उड़ाना और गाली-गलौच मत करना, लेकिन इन्हीं वजहों से मुझे अवॉर्ड मिला है. मुझे उम्मीद है कि घर जाकर मुझे कम डांट पड़ेगी.’
बेटे आर्यन की उपलब्धि पर गौरी खान बेहद खुश हैं और उन्होंने आर्यन के लिए कुछ बड़ा और विशेष डिजाइन करने का वादा किया है. गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट शेयर किए हैं, जिनमें से एक में आर्यन खान की अवॉर्ड लेते वक्त की स्पीच है. आर्यन कहते हैं, ‘यह मेरा पहला अवॉर्ड है, और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी इसी तरह अवॉर्ड जीतता रहूंगा.’
View this post on Instagram
![]()












