Last Updated:
Dhurandhar 2 Poster Out: रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘धुरंधर 2’ का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है. सामने आए पोस्टर में एक्टर का वॉयलेंट लुक नजर आ रहा है. साथ ही उन्होंने बड़ा अपडेट भी दिया है कि आज यानी 3 फरवरी 2026 को फिल्म का रिलीज भी रिलीज होने वाला है. फैंस ने पोस्टर के वायरल होते ही उस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया है.
नई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद से ही लोगों की नजरें ‘धुरंधर 2’ पर टिकी हैं. अब खुद रणवीर सिंह ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर कर फिल्म में अपने लुक से फैंस को रूबरू कराया है. पोस्टर सामने आते ही वायरल हो रहा है. फैंस इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रह हैं. पोस्टर के साथ रणवीर ने इस बात का खुलासा भी किया है आज ही फिल्म का टीजर भी सामने आने वाला है.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का मोस्ट अवेटेड टीजर, जिसका टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ है, आज यानी 3 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाला है. इस फिल्म को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. काफी समय से ‘धुरंधर 2’ को लेकर बात हो रही है, लेकिन अब फिल्म का पोस्टर जारी कर रणवीर सिंह ने फैंस को तोहफा दे दिया है.
टीजर का भी दिया हिंट
वायरल हो रहे ‘धुरंधर 2’ के पोस्टर में रणवीर सिंह का लुक बेहद इंटेंस नजर आ रहा है. अपनी इस मच अवेटेड फिल्म का पोस्टर शेयर कर रणवीर ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. आज यानी मंगलवार सुबह रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर और फिल्म का टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ शेयर करते हुए लिखा है कि अब बिगड़ने का वक्त आ गया है. इतना ही नहीं अपनी इस पोस्ट में उन्होंने ये भी कंफर्म कर दिया है कि किटीज़र मंगलवार, यानी आज 3 फरवरी को दोपहर 12:12 बजे रिलीज़ होगा.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
![]()













