साल 1985 में राज कपूर की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी . फिल्म में मंदाकिनी और राजीव कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म मंदाकिनी ने गंगा का किरदार निभाया था. उनका ये किरदार अमर हो गया था.इस फिल्म में बोल्ड सीन देकर वह रातोंरात स्टार बन गई थीं. फिल्म के कुछ सीन देख तो लोगों ने खूब उंगलियां उठाई थी. फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थ. इन्हीं में से एक गाना है ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई, पापियों के पाप धोते धोते’ इस गाने में मंदाकिनी भरी महफिल में अपनी पवित्रता के सबूत देती है. लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं होता. इस फिल्म और इस गाने से एक्ट्रेस को ताउम्र पहचान मिली. ये गाना लता मंगेशकर ने गाया है. 41 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुए इस गाने को लोग आज भी पसंद करते हैं.
![]()












