माधुरी दीक्षित और मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘प्रेम प्रतिज्ञा’ का गाना ‘टूटा हो दिल किसी का तो हैरत की बात क्या’ 80 और 90 के दशक में गली-मोहल्ले की चाय की टपरी पर गूंजते सुनाई देता था. इस गाने में एक अलग सा ही दर्द है. इसके बोल कुछ ऐसे हैं- ‘अरे टूटा जो दिल किसी का हैरत की बात क्या, हम अपने लिए जीते हैं, हमको जहां से क्या. हम खून-ए-जिगर पीते हैं हमको जहां से क्या, शीशे की उम्र प्यार की आखिर बिसात क्या’. इस गाने के बोल सुनकर ऐसा लगता है कि मानों गीतकार ने दिल टूटने के बाद अपने दर्द को शब्दों में पिरोया था. ये गाना उस वक्त दिल टूटे आशिकों का फेवरेट बन गया था जो आजतक लोग सुनते हैं.
![]()











