बरेली में शराब के नशे में विवाद के बाद हुई बेलदार बालकराम की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और बेटी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पत्नी और बेटी ने डंडे और फुंकनी से पीटकर बालकराम की हत्या की थी। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह उसे नहीं मारते तो वह उन दोनों को मार देता।
इज्जतनगर थाना क्षेत्र के छोटी विहार निवासी 40 वर्षीय बालकराम का शव रविवार को उनके घर में पड़ा मिला था। काफी देर तक घर में ही लाश पड़ी रही, लेकिन आरोपी मां-बेटी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। पड़ोसी ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: थाने के गेट पर डिलीवरी बॉय ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक; बाइक न मिलने से था आहत
पोस्टमॉर्टम में हुई थी हत्या की पुष्टि
पुलिस को शुरू से ही परिवार के लोगों पर ही शक था। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि के बाद सोमवार को बालकराम की पत्नी रेखा व बेटी पिंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ आरोपी रेखा ने बताया कि उसकी शादी 25 साल पहले हुई थी। पति बालकराम शराब पीने का लती था।