Last Updated:
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में 26 फरवरी को आखिरकार एक-दूजे का हाथ थाम लिया. फैंस इस नई नवेली जोड़ी की पहली झलक पाने के लिए बेताब थे और उनका इंतजार भी खत्म हो चुका है. कपल ने अपनी शादी के तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. दिलचस्प बात है कि विजय एक बार रश्मिका के साथ शादी वाले सीन को लेकर काफी डर गए थे.
शादी के बंधन में बंध गए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा.
दरअसल, साल 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के गाने ‘वचिंदम्मा’ की शूटिंग के दौरान एक ऐसा सीन था, जहां दोनों को सच में शादी की रस्में निभानी थीं ताकि सीन बिल्कुल असली लगे. उस वक्त फिल्म के प्रमोशन के दौरान विजय ने एनटीवी के साथ इंटरव्यू में बताया था कि रश्मिका को मंगलसूत्र पहनाने और वह तीन गांठें बांधने के ख्याल ने उन्हें बुरी तरह डरा दिया था.
View this post on Instagram
![]()











