Last Updated:
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरों के बीच अब कुछ नई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. रश्मिका और विजय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. यह जोड़ी अपनी जिंदगी के इस सबसे बड़े और खास दिन का न्योता देने खुद पीएम मोदी के पास पहुंची थी. उदयपुर में शादी रचाने के बाद दोनों की प्रधानमंत्री के साथ यह सादगी भरी मुलाकात फैंस को काफी पसंद आ रही है और लोग इसे एक पॉवर कपल मोमेंट बता रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वायरल हुईं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की तस्वीरें .
नई दिल्ली. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में एक निजी समारोह में 26 फरवरी को शादी रचा ली है. इस जोड़ी ने तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शाही वेडिंग की तस्वीरों ने तहलका मचा रखा है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कपल की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.
![]()










