संभावना सेठ ने रिक्रिएट किया करीना कपूर का ‘रात का नशा’ सॉन्ग, दिखाए खतरनाक डांस मूव्स-दिलकश अदाएं
संभावना सेठ ने रिक्रिएट किया करीना कपूर का ‘रात का नशा’ सॉन्ग, दिखाए खतरनाक डांस मूव्स-दिलकश अदाएं
संभावना सेठ ने कई भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्मों में आइटम नंबर किए. लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर रहीं एक्ट्रेस ने व्लॉगिंग के जरिए पॉपुलैरिटी हासिल की. अब पहले से ज्यादा एक्टिव हो गईं. रील्स बना रही हैं. हाल में संभावना ने करीना कपूर खान और शाहरुख पर फिल्माए गाने ‘रात का नशा’ पर धांसू डांस किया. यह गाना फिल्म ‘अशोका’ का है. इसमें वह अपनी उम्र को मात देती दिख रही हैं. उनके ग्लैमरस और बोल्ड डांस मूव्स काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं. इस परफॉर्मेंस में उनका साथ राघवराज वर्मा ने दिया है. संभावना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “इंटेंस और सेक्सी. पहली बार कुछ ऐसा ट्राइ किया.”
![]()










