ईरान पर हमले के चलते दुबई का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। इसके कारण लखनऊ से खाड़ी देशों के बीच हवाई यातायात ठप हो गया। शनिवार को लखनऊ से खाड़ी देशों में दम्माम, मस्कट सहित सात गंतव्यों के लिए आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इसमें इंडिगो की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं।
शनिवार को ईरान पर हुए हमले के बीच दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया। इससे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों को जाने वाली उड़ानों का संचालन बाधित हो गया। लखनऊ से दम्माम, मस्कट, रसअलखैमा, शारजाह, रियाद सहित सात डेस्टिनेशन के बीच आने-जाने वाली 17 उड़ानें निरस्त कर दी गईं। लखनऊ से दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-097, इंडिगो की ही कनेक्टिंग उड़ान 6ई-083 व 6ई-081 कैंसिल की गई। ऐसे ही दम्माम से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-098 शनिवार को कैंसिल थी और रविवार को भी निरस्त रहेगी।
ऐसे ही इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-082, 6ई-084 भी निरस्त रही। साथ ही एयर इंडिया की एआई-2250 शनिवार को निरस्त रही। लखनऊ से रियाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-053 व इंडिगो की ही 6ई-071 कैंसिल रहीं। रियाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-054, इंडिगो की ही 6ई-072 भी निरस्त रही। लखनऊ से मस्कट जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1267 तथा लखनऊ से रसअलखैमा जाने वाली इंडिगो की कनेक्टिंग उड़ान 6ई-1491 एवं रसअलखैमा से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1492 निरस्त रहीं। लखनऊ से शारजाह जाने वाली इंडिगो की 6ई-1423 एवं शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो की 6ई-1424, इंडिगो की ही 6ई-1422 निरस्त कर दी गईं।












