अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए सैन्य संघर्ष का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर दिखने लगा है। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के कारण कई उड़ानें निरस्त कर दी गई हैं, जिससे दुबई का हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
इस स्थिति के बीच सादाबाद के युवा समाज सेवी और रालोद के वरिष्ठ युवा नेता प्रवीन पौनिया अपनी पत्नी-बहन व बेटी के साथ दुबई के पास ओमान में फंसने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि बातचीत में उन्होंने कहा है कि वे सुरक्षित हैं और उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही वापस सादाबाद आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह 26 फरवरी को ओमान घूमने के लिए गए थे। उनके सहयोगी और पार्टी कार्यकर्ता लगातार उनसे संपर्क साधे हुए हैं।
![]()










