Last Updated:
दिल्ली हाईकोर्ट ने संजय कपूर की 30000 करोड़ रुपये की विवादित वसीयत की फॉरेंसिक जांच की अनुमति दे दी है. यह फैसला करिश्मा कपूर के बच्चों और संजय की मां रानी कपूर की याचिका पर आया है, जिन्होंने वसीयत की प्रामाणिकता को चुनौती दी है. कोर्ट के आदेशानुसार, 10 मार्च को विशेषज्ञ इस मूल दस्तावेज की जांच करेंगे. हालांकि, संजय कपूर की विधवा प्रिया कपूर ने इस जांच का विरोध किया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया. फिलहाल, यह वसीयत कोर्ट की सुरक्षित कस्टडी में है और जांच के दौरान इसकी फोटो या कॉपी लेने की मनाही है.
करिश्मा कपूर का संजय से 2016 में तलाक हुआ था.
नई दिल्ली: करिश्मा कपूर के बच्चों और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट से एक बड़ी राहत मिली है. मामला करीब 30000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम संपत्ति और संजय कपूर की वसीयत से जुड़ा है, जिसे लेकर परिवार में कानूनी जंग छिड़ी हुई है. फिलहाल, संजय कपूर की कथित वसीयत कोर्ट की रजिस्ट्री में एक सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रखी गई है. कोर्ट ने अब इस विवादित वसीयत की फॉरेंसिक जांच कराने की अनुमति दे दी है, ताकि इसकी असलियत का पता लगाया जा सके.
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया कपूर के बीच विवाद गहराता जा राह है. ‘ईटाइम्स’ ने ‘बार एंड बेंच’ की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि जॉइंट रजिस्ट्रार गगनदीप जिंदल ने 26 फरवरी को आदेश दिया कि करिश्मा और रानी कपूर अपने हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स के साथ 10 मार्च को दोपहर 3 बजे इस मूल वसीयत की जांच कर सकते हैं. हालांकि, प्रिया कपूर (संजय की विधवा) के वकीलों ने इस जांच का कड़ा विरोध किया और कहा कि अभी इस तरह की फॉरेंसिक जांच की जरूरत नहीं है. कोर्ट ने उनकी दलीलों को खारिज करते हुए साफ किया कि जांच के दौरान प्रिया के वकील भी वहां मौजूद रह सकते हैं, लेकिन वसीयत की कोई फोटो या कॉपी ले जाने की इजाजत नहीं होगी.
10 मार्च को एक्सपर्ट्स चैक करेंगे वसीयत
विवाद उस वसीयत को लेकर है जिसमें कथित तौर पर संजय कपूर की सारी जायदाद उनकी पत्नी प्रिया और उनके बच्चे के नाम कर दी गई है. करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों और संजय की मां ने इस दावे को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उनका मानना है कि दस्तावेज की बारीकी से फॉरेंसिक जांच होना जरूरी है, ताकि इसकी प्रामाणिकता सिद्ध हो सके. अब सबकी नजरें 10 मार्च पर टिकी हैं, जब एक्सपर्ट्स इस करोड़ों की वसीयत का बारीकी से मुआयना करेंगे.
करिश्मा कपूर ने साल 2003 में की थी संजय कपूर से शादी
अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. वे साल 2016 में अलग हो गए थे. करिश्मा कपूर ने पति संग विवाद पर खुलकर बयान दिए, जिससे उनका झगड़ा खुलकर मीडिया के सामने आया. अभिनय से कुछ वक्त के लिए ब्रेक के बाद करिश्मा कपूर एक बार फिर स्क्रीन पर अपना दम दिखा रही हैं. वे स्टेज शो में हिस्सा लेती रहती हैं.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
![]()










