साल 1968 में माला सिन्हा और धर्मेंद्र की फिल्म ‘आंखें’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के सभी गाने भी सुपरहिट हुए थे. इसी फिल्म का एक गाना ‘गैरों पे करम अपनों पे सितम’ तो उस दौर में काफी पसंद किया गया था. ये गाना उस दौर में बड़ा हिट साबित हुआ था. इस गाने में माला सिन्हा, धर्मेंद्र को किसी और के साथ देखकर जलभून जाती है और ताने कसकती है. ये गाना पीढ़ियों तक दिलों में जिंदा रहा. माला सिन्हा और धर्मेंद्र की यह फिल्म भले ही दशकों पुरानी हो, लेकिन इसका यह गाना आज भी सुनने वालों को ठहरकर सोचने पर मजबूर कर देता है. इस गाने को आवाज लता मंगेशकर ने दी है.
![]()










