अनपरा/सोनभद्र/एबीएन न्यूज। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 41/2026, धारा 137(2), 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त गौतम भारती पुत्र अनिल भारती उर्फ पप्पू भारती, निवासी वार्ड संख्या 02 डिबुलगंज, थाना अनपरा, उम्र लगभग 20 वर्ष को दिनांक 01 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर लोझरा तिराहा के पास से सुबह लगभग 07:05 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त की तलाश की जा रही थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, उपनिरीक्षक अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल संजय राम एवं कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे जघन्य अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
![]()












