‘बेटी का पिता होना सौभाग्य की बात’, लाडली को स्कूल लेने पहुंचे मनोज तिवारी, खुश हो गई नन्ही परी
भोजपुरी सिंगर और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी इन दिनों अपने एक प्यारे वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी बेटी सानविका को स्कूल से लेने जाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में मनोज तिवारी अपनी लाडली को स्कूल से घर लेकर आते दिखाई देते हैं और पिता-बेटी की यह प्यारी झलक लोगों को खूब पसंद आ रही है. इस वीडियो के साथ मनोज तिवारी ने भावुक कैप्शन भी लिखा, ‘पिता होना भाग्य है और बेटी का पिता होना सौभाग्य… आज समय निकालकर बेटी को स्कूल से घर लाया.’ उनका यह पोस्ट फैंस के दिल को छू गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस कमेंट कर मनोज तिवारी की तारीफ कर रहे हैं और पिता-बेटी के इस खास पल को बेहद प्यारा बता रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि व्यस्त जिंदगी के बीच परिवार के लिए समय निकालना ही असली खुशी है.
![]()













