लखनऊ/एबीएन न्यूज। Indian Railway Catering and Tourism Corporation (आईआरसीटीसी) द्वारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक विशेष धार्मिक पर्यटन पैकेज की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत Indian Railways के सहयोग से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन गोरखपुर रेलवे स्टेशन से किया जाएगा, जिसमें दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
आईआरसीटीसी भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जिसे रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खानपान व आतिथ्य सेवाओं को पेशेवर ढंग से संचालित करने और देश-विदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।
इस विशेष यात्रा में श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रा के प्रमुख गंतव्यों में Tirupati Balaji Temple (तिरुपति), Ramanathaswamy Temple (रामेश्वरम), Meenakshi Amman Temple (मदुरै), Kanyakumari में स्थानीय दर्शन तथा Mallikarjuna Jyotirlinga (मरकापुर) शामिल हैं।
यह यात्रा 11 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक संचालित होगी, जिसमें कुल 11 रात और 12 दिन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। ट्रेन में कुल 751 बर्थ उपलब्ध हैं, जिनमें 2 एसी में 49 सीटें, 3 एसी में 210 सीटें और स्लीपर क्लास में 492 सीटें शामिल हैं।
यात्रियों के लिए ट्रेन में चढ़ने और उतरने के प्रमुख स्टेशन गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर निर्धारित किए गए हैं।
आईआरसीटीसी द्वारा इस पैकेज में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें 2 एसी, 3 एसी और स्लीपर क्लास में ट्रेन यात्रा, नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन तथा एसी और नॉन एसी बसों के माध्यम से स्थानीय भ्रमण की व्यवस्था शामिल है।
पैकेज की कीमत श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई है। इकोनॉमी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में प्रति व्यक्ति 24,790 रुपये और 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए 23,400 रुपये तय किए गए हैं। स्टैंडर्ड श्रेणी (3 एसी) में प्रति व्यक्ति 42,530 रुपये और बच्चों के लिए 40,900 रुपये का शुल्क रखा गया है। वहीं कम्फर्ट श्रेणी (2 एसी) में प्रति व्यक्ति 56,710 रुपये तथा बच्चों के लिए 54,750 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
आईआरसीटीसी के अनुसार इस यात्रा पैकेज में एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों से ली जा सकती है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।
अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9236391908, 9305110962, 8287930908, 9415042930, 8287930913 और 9236391925 पर संपर्क किया जा सकता है।
![]()












