Last Updated:
स्टार प्लस के शो तारा की कहानी अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है. मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें तारा और युवराज के रिश्ते की सच्चाई सामने आने की आहट मिलती है. युवराज की शादी किसी और से तय होने के बाद कहानी में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है और अब सवाल यही है कि क्या युवराज दुनिया के सामने तारा के लिए अपने प्यार का इजहार कर पाएगा.
नए प्रोमो ने जीता दर्शकों का दिल
नई दिल्ली. स्टार प्लस का नया शो ‘तारा’ इन दिनों दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस शो में एक खूबसूरत और भावुक लव स्टोरी दिखाई जा रही है, जिसने कम समय में ही लोगों का ध्यान खींच लिया है. कहानी तारा और युवराज के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका रिश्ता बचपन की दोस्ती से शुरू होकर धीरे-धीरे प्यार में बदल जाता है. लेकिन दोनों के बीच समाज का वर्ग भेद और हालात बार-बार दीवार बनकर खड़े हो जाते हैं.
शो में तारा का किरदार कनिका कपूर निभा रही हैं, जबकि युवराज के रोल में कृशाल आहूजा नजर आ रहे हैं. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. अब मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसने कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट ला दिया है.
नए प्रोमो में ये है खास
नए प्रोमो की शुरुआत चांदनी के किरदार से होती है, जिसे गुरदीप कोहली निभा रही हैं. वह सबके सामने ऐलान करती हैं कि उनकी बेटी साइना की शादी युवराज से तय हो गई है. यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं. सबसे ज्यादा झटका तारा और खुद युवराज को लगता है. इसी जश्न के बीच तारा स्टेज पर आती है और ‘कठपुतली’ गाने पर परफॉर्म करती है. लेकिन यह सिर्फ एक डांस परफॉर्मेंस नहीं होता. अपने गाने और हाव-भाव के जरिए तारा युवराज के साथ अपने रिश्ते की कहानी बयान करती नजर आती है. वह कठपुतली के जरिए बचपन की उन यादों को दिखाती है, जब दोनों खेल-खेल में एक-दूसरे को माला पहनाते थे. वही मासूम पल अब उनके रिश्ते की गहराई का प्रतीक बन जाता है.
View this post on Instagram
![]()










