Last Updated:
हिंदी सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है. 70-80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. फिल्म ‘हीरो’ फिल्म के मशहूर गाने ‘लंबी जुदाई’ में नजर आकर खास पहचान बनाने वाली मधु मल्होत्रा ने अपने दौर में कई फिल्मों में दमदार रोल निभाए और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई.
हर बड़े स्टार संग किया था काम
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मधु मल्होत्रा अब हमारे बीच नहीं रहीं. 72 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. लंबे समय से वह फिल्मों की चमक-दमक से दूर थीं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. भले ही वह लाइमलाइट में कम रहीं, लेकिन उनका काम आज भी याद किया जाता है.
मधु मल्होत्रा ने 70 और 80 के दशक में हर बड़े स्टार की फिल्मों में काम किया. अपने हर रोल से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. अपने करियर में वह अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’, ऋषि कपूर की ‘कर्ज’ और जैकी श्रॉफ की ‘हीरो’, ‘विश्वनाथ’, ‘रिश्ता कागज का’ और ‘कयामत’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं. लोग उनकी एक्टिंग के कायल हो जाते थे. अब हिंदुस्तान में प्रकाशित एक खबर के मुताबिक एक्ट्रेस ने 72 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.
अमिताभ-हेमा मालिनी संग काम कर चुकीं
साल 1982 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ में भी मधु मल्होत्रा ने अहम रोल निभाया था. फिल्म की कहानी सात भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती थी और उनके साथ सात लड़कियों के किरदार भी दिखाए गए थे. उन्हीं में से एक रोल में मधु नजर आई थीं. उन्होंने जिन किरदारों को पर्दे पर जीवंत किया, वह आज भी याद किए जाते हैं.
जैकी की फिल्म से मिली बड़ी पहचान
मधु मल्होत्रा को असली पहचान सुभाष घई की फिल्म ‘हीरो’ से मिली थी. इस फिल्म में मीनाक्षी और जैकी श्रॉफ लीड रोल में नजर आए थे.इस फिल्म का पॉपुलर गाना ‘लंबी जुदाई’ आज भी लोगों की जुबान पर रहता है. यह गाना भले ही फोक सिंगर रेशमा की आवाज में था, लेकिन फिल्म में इसे मधु मल्होत्रा पर फिल्माया गया था. गाने में उनके भाव और दर्द भरे एक्सप्रेशन ने दर्शकों को हैरान कर गए थे.
बता दें कि भले ही मधु फिल्मों में लीड हीरोइन नहीं थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई और इंडस्ट्री में अपनी जगह भी बनाई. आज भी जब ‘लंबी जुदाई’ बजता है, तो लोगों को मधु मल्होत्रा की वही भावुक छवि याद आ जाती है.इसके आलावा उन्होंने ‘रिश्ता कागज का’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
![]()










