Last Updated:
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में विजय सेतुपति ने विलेन का किरदार अदा किया था. इस रोल में उन्हें खूब सराहा गया था. हालिया इंटरव्यू में विजय ने बताया कि आखिर उन्होंने ‘जवान’ के लिए हां क्यों की थी. एक्टर बताते हैं कि उन्होंने खास शख्स की वजह से फिल्म साइन की थी.
विजय सेतुपति ने ‘जवान’ में विलेन का रोल अदा किया था.
नई दिल्ली. साल 2023 के अंत में रिलीज हुई एटली की फिल्म जवान कई मायनों में बेहद खास थी. इसी साल शाहरुख खान ने एक लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर वापसी की थी और उनकी लगभग सभी फिल्मों ने शानदार कलेक्शन किया था. एटली की जवान में साउथ और नॉर्थ का एक अलग तरह का कॉम्बिनेशन देखने को मिला था. फिल्म से नयनतारा ने बॉलीवुड डेब्यू किया और विजय सेतुपति में इसमें विलेन के रूप में नजर आए थे. विजय सेतुपति के अभिनय को काफी सराहा गया था. हालिया बातचीत में एक्टर ने बताया कि आखिर वो फिल्म में विलेन बनने के लिए कैसे राजी हुए थे.
वैराइटी इंडिया के साथ बात करते हुए विजय सेतुपति ने अपनी इस फिल्म और अपने रोल के बारे में खुलकर बात की. वो कहते हैं कि उन्होंने सिर्फ 2 खास शख्स की वजह से बिना कुछ सोचे तुरंत फिल्म के लिए हां कर दी थी. वो 2 बेहद खास लोग फिल्म के डायरेक्टर एटली और एक्टर शाहरुख खान थे. निर्देशक की तारीफ करते हुए वो कहते हैं कि उन्हें एटली के काम करने का तरीका काफी पसंद है.
विजय सेतुपति ने बताई ‘जवान’ साइन करने की वजह
शाहरुख की वजह से भरी हामी
सेतुपति ने यह भी खुलासा किया कि शाहरूख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना भी इस फिल्म को करने की एक बड़ी वजह था. उन्होंने कहा, ‘फिर जाहिर है, बात शाहरुख सर की भी थी, तो बस उन्हीं के लिए मैंने यह फिल्म की’.
फिल्म में विजय सेतुपति ने खतरनाक विलेन काली गायकवाड़ का किरदार निभाया था, और उनके साथ नयनतारा और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी थी. फिल्म में बड़ी स्टाकास्ट नजर आई थी. इस फिल्म में शानदार प्रदर्शन के लिए शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड भी मिला, जो उनके दशकों लंबे करियर का पहला अवॉर्ड है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
![]()










