आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाना है। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का राज रहता है और इस लीग में जमकर चौके-छक्के लगते हैं, लेकिन इस लीग में अब तक कोई भी टीम 300 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है। हालांकि, हैदराबाद की टीम दो मौकों पर 300 रन बनाने के करीब पहुंच गई थी, लेकिन ऐसा कर नहीं सकी।
आईपीएल के पिछले कई वर्षों में हैदराबाद की टीम काफी आक्रामक बल्लेबाजी करती नजर आई है। आंकड़े खुद इसकी गवाही दे रहे हैं क्योंकि आईपीएल इतिहास के चार सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड इसी टीम के नाम है। आइए आपको आईपीएल इतिहास के पांच सबसे बड़े स्कोर बताते हैं…
![]()












