Last Updated:
नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अब इसकी स्टारकास्ट से ‘पंचायत’ फेम फैसल मलिक का नाम भी जुड़ गया है. उन्हें इस फिल्म में कुंभकर्ण के अहम किरदार के लिए साइन किया गया है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे दिग्गजों से सजी इस फिल्म में फैसल की एंट्री ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने यश के साथ अपना इंट्रोडक्टरी सीन भी शूट कर लिया है.
फैसल मलिक को रामायण मूवी में मिला खास रोल.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की बिग बजट फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और ‘केजीएफ’ स्टार यश जैसे सितारों की मौजूदगी ने इसे साल का मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट बना दिया है. अब इस फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़ी एक नई और बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. ‘पंचायत’ फेम फैसल ‘रामायण’ में रॉकिंग स्टार यश के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे.
फैसल मलिक ने कर ली शूटिंग
रिपोर्ट्स की मानें तो फैसल ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी पूरी कर ली है. उन्होंने मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में ‘रावण’ यानी यश के साथ अपना इंट्रोडक्टरी सीन शूट किया है. बताया जा रहा है कि इस सीन के लिए एक इंटरनेशनल एक्शन क्रू की मदद ली गई है और इसमें ‘अवतार’ जैसी हाई-लेवल ग्राफिक्स और वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है.
अलग अवतार में दिखेंगे फैसल मलिक
सूत्र का कहना है कि फैसल मलिक की कद-काठी और शानदार व्यक्तित्व कुंभकर्ण के किरदार पर बिल्कुल फिट बैठता है. हालांकि, फिल्म के बड़े युद्ध वाले सीन ‘रामायण’ के दूसरे हिस्से में शूट किए जाएंगे. फिलहाल मेकर्स या फैसल मलिक की तरफ से इस कास्टिंग पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है, लेकिन फैंस प्रह्लाद चाचा को इस बिल्कुल अलग अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
राघव जुयाल को फिल्म में मिला खास रोल
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की स्टारकास्ट अब धीरे-धीरे पूरी तरह साफ होती जा रही है. पिछले महीने आई वैराइटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मशहूर डांसर और एक्टर राघव जुयाल भी इस फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं. राघव इसमें रावण के बड़े बेटे और लंका के राजकुमार मेघनाद (इंद्रजीत) का किरदार निभाएंगे. हालांकि, उनका ये रोल फिल्म के दूसरे भाग में नजर आएगा, जो दीवाली 2027 में रिलीज होने वाली है.
रामायण फिल्म की स्टारकास्ट
बताते चलें कि रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आएंगी. ‘केजीएफ’ फेम यश इस फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे. हनुमान और लक्ष्मण की भूमिकाओं के लिए सनी देओल और रवि दुबे को चुना गया है. अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()











