Last Updated:
Dhurandhar 2 Hindden Details : आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले ही दहाड़ रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने 120 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अभी फिल्म के रिलीज होने में तीन दिन बाकी हैं. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि रणवीर सिंह की यह मूवी 200 करोड़ से ओपनिंग ले सकती है. अगर ऐसा हुआ तो यह बॉलीवुड के इतिहास में यह पहला कारनामा होगा. मूवी आमिर खान की ‘दंगल’ मूवी की सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है. इधर, धुरंधर 2 के ट्रेलर और गाने में ऐसे 5 सीन छिपे हुए हैं, जो पूरी कहानी का ब्लूप्रिंट कहे जा सकते हैं. आपने भी ट्रेलर देखा होगा लेकिन इन सीन पर ध्यान नहीं दिया होगा. आइये जानते हैं वो 5 खास सीन……..
आदित्य धर की स्पाइ थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ तीन दिन बाद 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के अब तक करीब 10 लाख टिकट बेचे गए. मूवी की एडवांस बुकिंग 120 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. माना जा रहा है कि रणवीर सिंह की धुरंध र 2 बॉक्स ऑफिस पर के अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी. धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज है. फिल्म के ट्रेलर ने बेताबी और बढ़ा दी है. फिल्म का ट्रेलर 9 दिन पहले रिलीज हुआ था और अब तक 68 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फिल्म में जसकीरत सिंह रांगी की कहानी और भी रोमांच पैदा करती है. मूवी का एक गाना ‘आरी-आरी’ भी रिलीज हो चुका है.

धुरंधर 2 के ट्रेलर और ‘आरी-आरी’ सॉन्ग में 5 ऐसे खास सीन हैं जो फिल्म की पूरी कहानी की कड़ियां जोड़ते हैं. धुरंधर 2 ट्रेलर की शुरुआत ही आतंकी जहूर मिस्त्री के डायलॉग ‘हिंदू बहुत डरपोक कौम है’ से होती है. जहूर मिस्त्री कंधार विमान हाईजैक में शामिल था. जहूर मिस्त्री का रोल निभाने एक्टर विवेक सिन्हा ने निभाया है. फिल्म का यह सीन दर्शकों के दिल में ‘धुरंधर’ की यादें ताजा कर देता है. आरी-आरी सॉन्ग की एक लाइन ‘बारी बरसी खटन गया सी’ को छिपाया गया है जिसका अर्थ है ‘बारह साल कमाने के लिए गया था’. यानी एक ऐ सा इंसान जो 12 साल अपने घर से दूर जाता है नाम कमाने के लिए और बहुत बड़ी खबर लेकर घर लौटता है. इससे साफ संकेत है कि हमजा अली मजारी भले ही पाकिस्तान में मारा जाए लेकिन जसकीरत सिंह रंगी भारत लौटेगा. इसलिए रणवीर सिंह का टर्बन लुक वायरल हुआ था.

आतंकी जहूर मिस्त्री के डायलॉग ‘हिंदू बहुत डरपोक कौम है’ की कहानी विचलित कर देने वाली है. जहूर मिस्त्री 1999 के IC-814 हाइजैक में आरोपी था. सबसे दिलचस्प बात यह है कि 1 मार्च 2022 कराची में अज्ञात हमलावरों ने जहूर मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी थी. मोबाइल से तस्वीर लेकर पहचान भी पुष्टि की गई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

धुरंधर फिल्म के लिए रिसर्च कंसल्टेंट के तौर पर काम करने वाले जर्नालिस्ट आदित्य राज कौल ने आरजे रौनको को दिए एक इंटरव्यू में जहूर मिस्त्री का पूरा किस्सा सुनाया था. उन्होंने कहा था, ‘जहूर मिस्त्री के मर्डर की स्टोरी सबसे पहले मैंने ब्रेक की थी. मैंने लिखा कि एक अज्ञात हमलावर कराची की एक फर्नीचर शॉप में बाइक से पहुंचा और एक बंदे को मार दिया. उसका एक फोटो अपने मोबाइल से लिया और वहां से चला गया. फिर मुझे पता चला कि ये तो जहूर मिस्त्री है.’ ऐसे में साफ है कि धुरंधर पार्ट 2 की कहानी जहूर मिस्त्री के अंत के साथ खत्म होगी.

फिल्म के ट्रेलर का कलर पैलेट बदलता है और रेड थीम उभरती है जो कि खूनी बदले का प्रतीक है. धुरंधर 2 में यमी गौतम भी कैमियो में नजर आएंगी. उनका सीन हॉस्पिटल से शुरू होगा. यमी गौतम हमें ‘उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक’ में भी नजर आई थीं, उसमें वो रॉ एजेंट की भूमिका में थी. ऐसे में फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि उरी और धुरंधर 2 के बीच कनेक्शन हो सकता है.

धुरंधर की कहानी का अंत रहमान डकैत के खात्मे के साथ होता है. रहमान डकैत की मौत के बाद गैंगस्टर हाजी लालू के बेटे अरशद पप्पू-यासिर अराफात और रहमान बलोच के बीच ‘ल्यारी की गद्दी’ पाने के लिए खूनी जंग होती है. उजैर बलोच-हमजा दोनों ही अरशद पप्पू गैंग का सफाया कर देते हैं. असलियत में भी 2013 में अरशद पप्पू का मर्डर उजैर बलोच-बाबा लाडला ने किया था और ल्यारी की गलियों में उनके सिर के साथ फुटबॉल खेला था. धुरंधर 2 के ट्रेलर में यह सीन खास तौर दिखाया गया है. इससे पहले धुरंधर में दिखाया गया था कि उजैर बलोच को ल्यारी की गलियों में फुटबॉल खेलना बहुत पसंद है.

धुरंधर 2 के ट्रेलर में यह साफ तौर पर दिखाया गया है कि हमजा ल्यारी का ‘किंग’ बन जाता है. वह अपने ससुर जमील जमाली के साथ मिलकर पार्टी भी बदल लेता है. दोनों नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) में शामिल हो जाते हैं. फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह (हमजा) को एक रैली में नोट उड़ाते हुए दिखाया गया है. भीड़ नवाज शरीफ के पोस्टर लिए हुए है. रियल लाइफ में नवाज शरीफ की पार्टी ने मई 2013 में 123 सीटों के साथ जीत हासिल की थी और सत्ता में वापसी की थी. यह भी संभव है कि हमजा अपने ससुर को साइडलाइन करके पूरी सत्ता हासिल कर ले और राजनीतिक रूप से बहुत मजबूत हो जाए. ट्रेलर में रणवीर सिंह एक लाइन बोलते हैं ‘अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल भारत तय करेगा.’

धुरंधर के पहले पार्ट में ही मेजर इकबाल किसी को कॉल करता है और यह पता लगाने की कोशिश करते दिखाया गया है कि रहमान डकैत की मौत कैसे हुआ और इसमें कौन-कौन शामिल था. रहमान डकैत बलोच यूनाइटेड फोर्स का सबसे अहम शख्स था. उसके सपोर्ट के बिना मेजर इकबाल को फ्यूचर मिशन के लिए हथियार नहीं मिलेंगे. उसे हमजा पर शक हो जाता है. एसपी चौधरी असलम से उसे रहमान डकैत की मौत में हमजा का हाथ होने का पता चल जाता है.

हमजा और अलीना का एक सीन बहुत चर्चा में है. धुरंधर 2 के ट्रेलर में अलीना गन ताने हुए नजर आती है. किस पर गन ताने हुए है, उसका चेहरा नजर नहीं आता. इसके पीछे एक फैंस थ्योरी सोशल मीडिया पर चल रही है. फैंस थ्योरी के मुताबिक, हमजा की असलियत पता चलने पर अलीना उस पर हमला करती है. इस दौरान रणवीर सिंह अपने हाथ में 21 लाख की रोलेक्स घड़ी पहने नजर आते हैं.

मेजर इकबाल जब हमजा की हिस्ट्री तलाशने की कोशिश करता है, तभी से उसकी पिछली जिंदगी ‘जसकीरत सिंह रांगी’ की कहानी शुरू होती है. मेजर इकबाल हमजा को खत्म करने का प्रण लेता है. मेजर इकबाल का किरदार रियल लाइफ में पाकिस्तानी आतंकवादी और ISI के साथ मिलकर काम करने वाले कुख्यात मिलिटेंट मोहम्मद इलियास कश्मीरी पर आधारित है. कभी परवेज मुशर्रफ के लिए हीरो बना इलियास कश्मीरी उसकी जान का दुश्मन बन गया था. वह अलकायदा में शामिल हो गया था. 2011 में अमेरिका की ओर से की गई एयर स्ट्राइक में मारा गया था. पाकिस्तान की सेना उसकी जान की दुश्मन बन गई थी. ट्रेलर में साफ दिखाई देता है कि हमजा अपनी ओर पाकिस्तानी सेना को मिला लेता है और मेजर इकबाल के घर पर हमला करता है.
![]()












