Last Updated:
अगर आप घर बैठे ही कुछ नया कंटेंट या नई कहानी देखने का मन बना रहे हैं, तो इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर आप कई फिल्में और सीरीज देख सकते हैं. आज यानी 16 मार्च से 22 मार्च तक ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली है. यकीनन ये आपका दिन बना देंगी.
नई दिल्ली. अगर आप थिएटर पर नहीं जाना चाहते हैं और घर बैठकर ही कुछ अच्छा देखने का मन बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. इस हफ्ते कई क्राइम, थ्रिलर, सुपरहीरो और वॉर ड्रामा फिल्में और सीरीज ओटीटी पर आने वाली हैं. इनमें अलग-अलग जॉनर की फिल्में शामिल हैं.

कई बार मन होता है कि घर पर ही बैठकर कुछ अलग तरह की कहानी देखकर एंजॉय किया जाए. ऐसे में ओटीटी आपके लिए फायदेमंद साबित होता है. अगर आप इस हफ्ते ओटीटी पर फिल्में देखने का प्लान कर रहे हैं तो नेट्फ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और जीयो हॉटस्टार पर आप कई फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं. इस हफ्ते 12 बड़ी OTT फिल्में और वेब सीरीज आपको एंटरटेन करने आ रही हैं. इनमें पहली है जैज सिटी ये एक म्यूजिक-ड्रामा सीरीज है. इस सीरीज की कहानी 1970 के दशक के कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित है.

इसमें एक जैज क्लब और वहां काम करने वाले एक्टर्स की जिंदगी को बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया है. यहां जिमी रॉय नाम का किरदार अचानक ऐसी खतरनाक घटनाओं में उलझ जाता है, जिनके सीधे तार बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम से होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

दूसरी है दिव्या दत्ती की सीरीज ‘चिरैया’ इसमें वह कमलेश के रोल में नजर आने वाली हैं. वो आदर्श बहू है,लेकिन उसे कई मुश्किल फैसलों का सामना करना पड़ता है. वह फंस जाती है कि परिवार को बचाए या फिर भाभी के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज़ उठाए. ये कहानी यह महिलाओं की चुप्पी और उन पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाती है.

इसके अलावा फिल्म पीकी ब्लाइंडर्स द इमॉर्टल मैन ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. किलियन मर्फी की फिल्म ‘पीकी ब्लाइंडर्स: द इमॉर्टल मैन’ एक क्राइम-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म में उन्हें अपने बेटे को एक खतरनाक साजिश से बचाने के लिए काफी कुछ करना पड़ता है. दूसरी है एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज़ इनवीजिबल 4, यह सुपरहीरो एनिमेटेड सीरीज का नया सीजन है. मार्क ग्रेसन की जिंदगी में नए खतरे आते हैं. आप इसे प्राइम वीडियो पर 18 मार्च को देख सकते हैं. एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिक्सचर आपका दिल जीत लेगा. वर्तमान IMDb रेटिंग 8.7/10 है.

इसके अलावा फिल्म ‘सिनर्स’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं. अकेडमी ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन में ‘सिनर्स’ का दबदबा रहा. 16 कैटेगरी में नाम हासिल कर इस फिल्म ने इतिहास रच दिया. इसे कुल 16 नामांकन मिले हैं, जो ऑस्कर इतिहास में किसी भी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा हैं. वहीं 19 मार्च को प्राइम वीडियो पर फि्ल्म ‘मील टिकट’ रिलीज होने जा रही है. इसकी कास्ट की बात करें तो इसमें जॉर्डन, लेब्रॉन, कोबी, कैंडिस और शाक जैसे दिग्गज कलाकार हैं. फैमिली के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

ज्यूरी ड्यूटी प्रेजेंट्स: कंपनी रिट्रीट ये एक कॉमेडी डॉक्यूमेंट्री है, जो 20 मार्च से आप देख सकेंगे. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी 8.2 है . एक अलग तरह की सीरीज देखने का मन बना रहे हैं तो ये सीरीज अपनी च्वाइज के हिसाब से परफेक्ट है.

बता दें कि इसके अलावा सीरीज ‘डेडलॉक’ का दूसरा सीजन काफी चर्चा में हैं. लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज को आप 20 मार्च को देख सकते हैं. इस सीरीज में आपको कॉमेडी, क्राइम और मिस्ट्री सब कुछ देखन को मिलेगा.
![]()













