शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के बिलारी रोड स्थित राणा शुगर मिल के नजदीक बाइक सवार दंपती लक्ष्मी प्रसाद (44) और पत्नी पुष्पा रानी ( 45) की अर्टिगा कार से टक्कर हो गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। शवों का पंचनामा भरकर रामपुर भेज दिया है।
सूचना के बाद सीएचसी पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मची हुई है। सीएचसी पहुंचे परिजनों के मुताबिक लक्ष्मी प्रसाद मुरादाबाद के आईएफटीएम में अध्यापक थे। परिजनों के मुताबिक दंपती बच्चों समेत पाकबड़ा में रहते थे।
पाकबड़ा से दंपती भीतरगांव कुछ समान लेने के लिए आए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे बाइक सवार दंपती पाकबड़ा जा रहे थे। समान लेकर वापस आने के दौरान उनकी कार से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों के गंभीर चोटें आई।
जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा गया। डॉक्टर ने दंपती को देखकर मृत घोषित कर दिया। इस अचानक मौत की सूचना जब भीतरगांव में रह रहे परिवार के बीच पहुंची, तो कोहराम मच गया।
उधर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का कारण जानने की कोशिश में लगी हुई है। अचानक मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है।










