Last Updated:
अर्जुन रामपाल का खलनायक अवतार अभी खत्म नहीं हुआ है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से खौफ पैदा करने के बाद, अर्जुन एक बार फिर बड़े पर्दे पर विलेन बनकर लौट रहे हैं. इस बार उनकी सीधी भिड़ंत कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी से होगी. पैन-इंडिया फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज में अर्जुन विलेन की भूमिका निभाएंगे. इस बड़े प्रोजेक्ट में इन दो दिग्गजों को आमने-सामने देखना दर्शकों के लिए वाकई रोमांचक होने वाला है.
साल 2026 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल के फैंस के लिए अच्छी खबर है. अब वह पीरियड ड्रामा फिल्म द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज के जरिए पर्दे पर धमाका करने वाले हैं. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में अपनी दमदार एक्टिंग से सबका ध्यान खींचने के बाद अर्जुन रामपाल इस मूवी में खलनायक के किरदार में दिखेंगे. इस पैन-इंडिया प्रोजेक्ट में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी महान मराठा शासक शिवाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं. इस मूवी से उनका लुक भी सामने आ चुका है.
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2026-27 के इस सबसे बड़े प्रोजेक्ट में अर्जुन रामपाल और ऋषभ शेट्टी के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी. इस मूवी की स्टारकास्ट में शेफाली शाह भी शामिल हो गई हैं, जो राजमाता जीजाबाई का किरदार निभाएंगी. संदीप सिंह के निर्देशन और निर्माण में बन रही इस फिल्म में प्रीतम का संगीत और रवि वर्मन की सिनेमैटोग्राफी होगी.
साल 2026 में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
इन फिल्मों में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल के लिए यह फिल्म उनके बेहद बिजी शेड्यूल के बीच आई है. ‘धुरंधर 2’ के बाद वह इम्तियाज अली की नेटफ्लिक्स फिल्म ओ साथी रे में अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा उनके पास ‘3 मंकीज’, ‘पेंटहाउस’, ‘पंजाब 95’, ‘ब्लाइंड गेम’ और ‘बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ जैसी कई फिल्में कतार में हैं.
छत्रपति शिवाजी पर रितेश देशमुख भी ला रहे मूवी
दिलचस्प बात यह है कि शिवाजी महाराज पर आधारित यह इकलौती फिल्म नहीं है. रितेश देशमुख भी 1 मई, 2026 को अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म राजा शिवाजी रिलीज करने जा रहे हैं. इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, भाग्यश्री और सचिन खेडेकर जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
![]()










