11:28 AM, 21-Mar-2026
सेना की टुकड़ी ने संभाला मोर्चा
दिल्ली हाईवे पर फिर से पथराव शुरू हुआ, तो सेना की टुकड़ी को मौके पर बुला लिया गया। इस दौरान बवालियों पर जमकर लाठियां फटकारी गईं। पथराव करने वालों को खदेड़ दिया गया। अधिकारी यहां की हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
11:23 AM, 21-Mar-2026
थमने का नाम नहीं ले रहा बवाल
मथुरा में सुबह-सुबह शुरू हुए ये बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। भीड़ को एक बार पुलिस टीम ने किसी तरह खदेड़ कर हालात पर काबू पाया, तो वहीं फिर से पथराव शुरू हो गया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। बार-बार आक्रोश भड़कने से पुलिस के पसीने छूटे हुए हैं।
10:11 AM, 21-Mar-2026
पुलिस की गाड़ी तोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हुए थे। इस दौरान तनावपूर्ण माहौल के बीच भीड़ ने दिल्ली हाईवे पर पथराव कर दिया। जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए और पुलिस बल को भी पीछे हटना पड़ा। वर्तमान में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।
10:11 AM, 21-Mar-2026
एसडीएम की गाड़ी तोड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की गंभीरता को देखते हुए, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एडीएम, क्षेत्रीय तहसीलदार, एसपी देहात के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौजूद है। प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट आरोप है कि बाबा चंद्रशेखर महाराज की मृत्यु एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। उनकी मांग है कि ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी हो और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
10:04 AM, 21-Mar-2026
Mathura Violence News: मथुरा में फिर शुरू हुआ पथराव, पुलिस के छूटे पसीने; सेना की टुकड़ी ने संभाला मोर्चा
मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की एक ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दिल्ली हाईवे पर जाम के दौरान फंसे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया। इससे दहशत फैल गई। कई वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव कर पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। एक बार हालात सामान्य हो सके, उसके बाद भीड़ ने फिर से पथराव शुरू कर दिया।
![]()










