10:21 AM, 09-Feb-2025
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘पिछला 1 साल मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल साल रहा है। इस पूरे साल में सिर्फ भगवान ने ही हमारी मदद की। हमने ये लड़ाई अकेले लड़ी। मेरा मानना है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसे सच्चाई के सामने झुकना ही पड़ता है। आज भगवान के आशीर्वाद से हम जिंदा हैं और सच्चाई के लिए लड़ पा रहे हैं.। सामने वालों के पास बहुत ताकत है, बहुत पैसा है, सत्ता है, लेकिन मैंने अकेले ही लड़ाई लड़ी है। मेरे साथ भगवान हैं और आगे भी साथ रहेंगे। बुराई में इतनी शक्ति नहीं है कि सच्चाई को झुका दे।’
#WATCH दिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा, “पिछला 1 साल मेरी जिंदगी का सबसे मुश्किल साल रहा है। इस पूरे साल में सिर्फ भगवान ने ही हमारी मदद की। हमने ये लड़ाई अकेले लड़ी। मेरा मानना है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, उसे सच्चाई के सामने झुकना ही पड़ता है। आज भगवान… https://t.co/cqK56idXxk pic.twitter.com/3eDsA1rlX8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
10:19 AM, 09-Feb-2025
सभी नवनिर्वाचित 48 विधायकों से मिलेंगे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सभी 48 विधायकों से मिलेंगे। माना जा रहा है इस मुलाकात के साथ ही विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
10:15 AM, 09-Feb-2025
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘उनका (डॉ. साहिब सिंह वर्मा) जीवन मेरे लिए प्रेरणा है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साथ लेकर चलेंगे और दिल्ली को एक बेहतर राजधानी बनाएंगे, जहां विकास होगा। दिल्ली की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है, जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है, लोगों को उनके 10 साल के काम पर भरोसा है। यह सिर्फ उनकी और लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत से हुआ है। यमुना जी को साफ करना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी।’
#WATCH दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “उनका (डॉ. साहिब सिंह वर्मा) जीवन मेरे लिए प्रेरणा है… हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साथ लेकर चलेंगे और दिल्ली को एक बेहतर राजधानी बनाएंगे, जहां विकास होगा… दिल्ली की जनता को… https://t.co/8Mx6IzflMr pic.twitter.com/DKuWoEYyDR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
10:13 AM, 09-Feb-2025
अपने पैतृक गांव मुंडका पहुंचे प्रवेश वर्मा और पिता की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा का उनके पैतृक गांव मुंडका पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही अपने पिता व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
#WATCH दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार परवेश वर्मा ने अपने पिता व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/egaG1SxzDo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
10:11 AM, 09-Feb-2025
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी के नेताओं के साथ जलेबी बनाई और साझा की। भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में लौटी और दो-तिहाई बहुमत के साथ 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतीं हैं।
#WATCH | Haryana CM Nayab Singh Saini prepares and shares Jalebi with party’s leaders to celebrate BJP’s victory in #DelhiAssemblyElection2025
BJP returns to the national capital after 27 years and with two-third majority winning 48 out of 70 assembly seats pic.twitter.com/QhFBFuW0NM
— ANI (@ANI) February 9, 2025
10:04 AM, 09-Feb-2025
11 बजे एलजी को इस्तीफा सौंपेंगी आतिशी
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे दिल्ली की सीएम आतिशी राजनिवास जाकर उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगी। कल दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में में 70 में से 48 सीटें जीतकर भाजपा ने जीत हासिल की है।
09:50 AM, 09-Feb-2025
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, ‘कल प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार का एजेंडा तय कर दिया है। प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करते हैं और कल भी उन्होंने कहा कि हर घोषणा पर अमल होगा… मां यमुना को स्वच्छ करना भाजपा सरकार की मुख्य जिम्मेदारी होगी। कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति में अपना अस्तित्व खो चुकी है और जिन भी राज्यों में वह अपने पैर जमाने की कोशिश करती है, वह स्थानीय पार्टियों के कंधों पर करती है। कांग्रेस के पास न तो नीति है और न ही दिशा और उसकी दशा भी बहुत खराब है।’
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “कल प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार का एजेंडा तय कर दिया है। प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करते हैं और कल भी उन्होंने कहा कि हर घोषणा पर अमल होगा… मां यमुना को स्वच्छ करना भाजपा सरकार की मुख्य जिम्मेदारी… pic.twitter.com/ZwrUjUGdtN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2025
09:37 AM, 09-Feb-2025
Delhi Politics Live: सीएम आतिशी 11 बजे उप राज्यपाल को सौंपेंगी इस्तीफा; प्रवेश वर्मा ने मंदिर में टेका माथा
अपना फैसला सुनाने के बाद अब दिल्ली की नजर मुख्यमंत्री के चेहरे पर है। बड़ा सवाल सबके सामने यही है कि दिल्ली का ताज किसके सिर पर सजेगा। भाजपा महिला के हाथ में दिल्ली की कमान सौंपेंगी या फिर किसी अनुसूचित जाति, सिख, पूर्वांचली, जाट-गुर्जर समाज से आने वाले नेता को। राजनीतिक पंडित इस मामले में कई तरह से कयास लगा रहे हैं।