12:54 PM, 15-Feb-2025
‘गंगा, यमुना और सरस्वती की इस पावन भूमि पर यह अध्यात्म और धर्म का संगम है’
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि “गंगा, यमुना और सरस्वती की इस पावन भूमि पर यह अध्यात्म और धर्म का संगम है, जहां लोगों में अपार श्रद्धा है…”
#WATCH | Prayagraj, UP | Lok Sabha Speaker Om Birla says, “This is an amalgamation of spirituality and religion on this pious land of the Ganga, Yamuna, and Saraswati where there is immense devotion among people…” pic.twitter.com/uOLxE002t6
— ANI (@ANI) February 15, 2025
12:45 PM, 15-Feb-2025
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्वामी चिदानंद सरस्वती का लिया आशीर्वाद
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने महाकुंभ में परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती के दर्शन कर, उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। एयरपोर्ट पर यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
12:27 PM, 15-Feb-2025
‘अद्भुत दृश्य है, एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक अनमोल उदाहरण है’
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि “अद्भुत दृश्य है, एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक अनमोल उदाहरण है। मैं समझता हूं विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद आता है कि हमारा धर्म सुरक्षित है। सनातन धर्म आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।”
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “अद्भुत दृश्य है, एक भारत श्रेष्ठ भारत का एक अनमोल उदाहरण है। मैं समझता हूं विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद आता है कि हमारा धर्म सुरक्षित है। सनातन धर्म आगे चलकर देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा।” pic.twitter.com/jOumTaAAQJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2025
12:21 PM, 15-Feb-2025
‘यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ’
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रयागराज ने कहा कि “यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है। हमारी बरसों से महाकुंभ के प्रति आस्था रही है। हम महाकुंभ में प्रार्थना करते हैं कि देश में समृद्धि, उन्नति आए और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए…”
#WATCH प्रयागराज: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “यह भारत की आध्यात्मिक, संस्कृति और आस्था का महाकुंभ है…हमारी बरसों से महाकुंभ के प्रति आस्था रही है…हम महाकुंभ में प्रार्थना करते हैं कि देश में समृद्धि, उन्नति आए और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आए…” pic.twitter.com/U5ZpU9NfMC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2025
11:46 AM, 15-Feb-2025
सभी रास्तों पर भीषण जाम
प्रयागराज में आज भी सभी रास्तों पर भीषण जाम लगा है। अरेल जाने वाला रास्ते पर वाहनों की लंबी कतार लगी हैं। श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
11:34 AM, 15-Feb-2025
50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के घाटों से ड्रोन से तस्वीरें ली गई हैं। जहां लोग महाकुंभ 2025 में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। 14 फरवरी तक दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में 50 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई है।
#WATCH | Prayagraj, UP | Drone visuals from the Ghats of Triveni Sangam in Prayagraj as people continue to take a holy dip in #MahaKumbh2025
More than 50 crore devotees took a holy dip till February 14 at the world’s largest spiritual gathering. pic.twitter.com/BekRYA4rd1
— ANI (@ANI) February 15, 2025
10:10 AM, 15-Feb-2025
50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान
महाकुंभ में स्नान के लिए लगातार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अब तक 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है।
07:14 AM, 15-Feb-2025
भीड़ के कारण अब आज और कल नहीं बनेंगे रिकॉर्ड
मेला प्रशासन की ओर से शनिवार को 15000 स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से सफाई तथा रविवार को 10 हजार लोगों के हैंड प्रिंट लिए जाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए तैयारी भी कर ली गई, लेकिन शुक्रवार को स्नानार्थियों को रेला उमड़ पड़ा। अब शनिवार एवं रविवार को और भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दोनों विश्व रिकॉर्ड के कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। बता दें कि मेला प्रशासन की ओर से एक हजार ई-रिक्शा संचालन का भी रिकॉर्ड बनाया जाना है, लेकिन भीड़ को देखते हुए उसे पहले ही स्थगित किया जा चुका है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का का कहना है कि तीनों रिकॉर्ड की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
07:08 AM, 15-Feb-2025
त्रिजटा स्नान आज
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया पर शनिवार को साधु-संत समेत गृहस्थ भी संगम की पवित्र धारा में त्रिजटा स्नान करेंगे। मान्यता है कि इस दिन संगम में डुबकी लगाने से महीने भर के कल्पवास और स्नान, ध्यान का पुण्य फल अर्जित किया जा सकता है। महीने भर कल्पवासियों से गुलजार रहे मेला के सभी छह सेक्टरों में खाली पन नजर आने लगा है। तमाम कल्पवासी एवं साधु-संत त्रिजटा स्नान के लिए ही यहां ठहरे हुए हैं। इस स्नान के साथ उनकी भी विदाई हो जाएगी।
06:46 AM, 15-Feb-2025
भीड़ के कारण प्रयागराज संगम स्टेशन 16 फरवरी तक बंद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण दारागंज स्थित प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 16 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। यहां पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी जवानों से भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। दरअसल, वीकेंड की वजह से महाकुंभ नगर में सुबह से काफी संख्या में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। संगम स्टेशन महाकुंभ नगर के काफी निकट है। ऐसे में यहां भीड़ न उमड़े इसके लिए यहां 16 फरवरी तक लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।