बिग न्यूज
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बीती 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा हुई थी। भाजपा को 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिला है। विधायक दल की बैठक में आज भाजपा मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाएगी। खेल जगत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होगा। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला कराची में खेला जाएगा। इसके अलावा आज महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की 395वीं जयंती पर उत्सव मनाया जाएगा। सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री पुणे में शिवाजी की जन्मस्थली पर जाएंगे। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ छठे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…