दुद्धी/सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के बहुउद्देशी मैरेज हॉल में आज शाम भाजपा की ओर से दुद्धी विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद राम सकल और वरिष्ठ भाजपा नेता ओंकार नाथ केसरी उपस्थित रहे।
इस सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के पांचो मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक दिशा-निर्देशों की जानकारी दिया।
मुख्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को बताया कि भाजपा सिर्फ चुनावी पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए।
भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे घर-घर जाकर आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएं। किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाएं तभी सफल होंगी जब हर पात्र व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचेगा।
ओंकार नाथ केसरी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी जीत की नींव है। कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय हो जाएं। जो कार्यकर्ता क्षेत्र में जितनी मेहनत करेगा, उसका असर आगामी चुनावों में साफ दिखाई देगा।

सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नारों और तालियों के बीच कार्यक्रम का माहौल जोशीला बना रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने की शपथ ली।कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष और जिला पदाधिकारियों ने मिलकर किया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, भाजपा नेता श्रवण गोड, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, शारदा खरवार, मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष दुद्धी दीपक शाह, विंढमगंज मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, म्योरपुर मोहनलाल, रामेश्वर राय, मनोज सिंह बबलू रमाशंकर सिंह गौड़, सुरेंद्र अग्रहरि, दिलीप पाण्डेय, राफे खान, गोरख अग्रहरि, मनीष जायसवाल, गणेश जायसवाल पियूष कसेरा संजय तिवारी, मीरा सिंह, खुशबू देवी,पूजा देवी, विशाल चौरसिया मोनू सिंह धर्मेंद्र पाल सूरज के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद थे।