{“_id”:”688c4bd7373800757106e317″,”slug”:”himachal-weather-roads-including-two-nhs-blocked-due-to-landslides-173-people-have-lost-their-lives-so-far-2025-08-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Himachal Weather: भूस्खलन से राज्य में दो एनएच सहित 317 सड़कें बाधित, शाहपुर के सारना गांव में मकान जमींदोज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:55 AM IST
लगातार जारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से कई इलाकों में सड़कें, बिजली व पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
भूस्खलन से शाहपुर के सारना में मकान जमींदोज – फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से कई इलाकों में सड़कें, बिजली व पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। राज्य में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे तक 317 सड़कें बाधित रहीं। इसके अतिरिक्त 360 बिजली ट्रांसफार्मर व 259 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा 174 सड़कें आपदा प्रभावित मंडी जिले में बंद हैं। चंबा जिले में 142 बिजली ट्रांसफार्मर व कांगड़ा में 134 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। उधर, किरतपुर-मनाली फोरलेन पर समलेटू के पास भूस्खलन होने से बाधित हो गया। चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को पुराने मार्ग यानी नौणी-स्वारघाट होकर भेजा जा रहा है।
सारना गांव में भूस्खलन से आठ कमरों का मकान जमींदोज
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अंतर्गत बोडू सारना पंचायत के सारना गांव के निवासी ओम प्रकाश का आशियाना भारी बारिश के कारण गिरा गया। हादसे में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। यह हादसा शुक्रवार अल सुबह करीब चार बजे पेश आया है। प्रभावित परिवार का पुराना स्लेट पोश मकान भी भूस्खलन की चपेट में आ गया। साथ ही शौचालय और बाथरूम भी भूस्खलन के कारण गिर गया। बताया जा रहा है कि मकान वाली जगह पिछले दो दिन से धंसना शुरू हो गई थी। भूस्खलन के कारण अब आठ कमरों का घर पूरी तरह मिट्टी में मिल चुका है। पीड़ित परिवार ने क्षतिग्रस्त घर का सारा सामान गांव के अन्य लोगों के घर में शिफ्ट कर दिया है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन, सरकार और विधायक से मदद की गुहार लगाई है।