बीना/सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर पहुंच कर सपा कार्यकार्ताओं और नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी सोनभद्र को ज्ञापन सौंपा। और राज्यसभा सांसद पर हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया एवं संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन जनता के उत्पीड़न हत्या लूट महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और अराजकता की घटनाएं आम हो गई है और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है,अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं,उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह विफल हो गई है। बीते कई सप्ताह से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा राम जी लाल सुमन को करणी सेवा द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके आवास पर हमला भी किया गया। पांच दिन पुर्व दिनांक 27 अप्रैल को बुलंदशहर जाते समय अलीगढ़ में उनके काफिले पर करनी सेना ने हमला किया,जिससे कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए और लोगों को गंभीर चोटे भी आई। इस घटना के बाद भी अराजक तत्वों पर शासन प्रशासन में कोई कार्रवाई नहीं किया।जिससे यह स्पष्ट है कि उन्हें सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। इससे उत्तर प्रदेश सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है। यदि पीडीए समाज का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव सहित अन्य वक्ताओं अपने अपने विचार रखते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीडीए का नारा देकर समाज के सभी शोषित उत्पीडित वर्गों के सम्मान एवं संविधान प्रदत्त अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। इसको उत्तर प्रदेश में प्रभुत्ववादी एवं वर्चस्ववादी समूह बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और संविधान विरोधी मानसिकता का खुलेआम प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों की लोकतंत्र और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में कोई स्थान नहीं है। इसलिए इन समूहों द्वारा निर्मित भारतीय संविधान में कोई आस्था नहीं है। इसलिए इन समूहों द्वारा पीडीए समाज में उत्पीड़न की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है भाजपा सरकार केवल पूंजी पतियों की सरकार है इसे गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान विजय यादव, राम भरोसे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, बाबूलाल यादव, विजय शंकर जायसवाल, परमेश्वर यादव, वेदमानी शुक्ला, अशोक पटेल, रामप्यारे सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, त्रिपुरारी गौड़, रमेश कुमार वर्मा, सुनील गौड़, एड.गीता गौर, बिंदु यादव, बबलू धागर, सत्यम पांडेय, सूरज मिश्रा सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।