सोनभद्र। प्लास्टिक से बनी हुई वस्तुएं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक एवं पर्यावरण को प्रदूषित करने के कारण उ.प्र. सरकार द्वारा प्लास्टिक से बनी हुई वस्तुओं को प्रतिबन्धित कर दिया गया है और मिट्टी से बनी हुई वस्तुएं जैसे-कुल्हण, परई, गिलास, थाली, गगरी आदि को बढावा देनें के उद्देष्य से उ.प्र. माटीकला बोर्ड द्वारा मिट्टी की विधा से जुडे़ हुए परम्परागत कारीगरों के जीवन स्तर में सुधार एवं उनके आय में वृद्वि के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु विद्युत चालित चाक (इलैक्ट्रानिक चाक) के निःशुल्क वितरण हेतु 30 व्यक्तियों का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है। माटीकला के परम्परागत कारीगर अपना आवेदन upmatikalaboard.in पर ऑनलाइन कर सकते है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 25.05.2025 तक है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय मिशन अस्पताल के पास रावर्ट्सगंज सोनभद्र में जमा कर सकते है। ताकि उनके चयन की कार्यवाही कराई जा सके। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग अधिकारी किरन श्रीवास्तव के सीयूजी नम्बर 9580503175 पर प्राप्त किया जा सकता है।