Last Updated:
बॉलीवुड के पर्दे पर जब खूबसूरत जोड़ियों को देखते हैं तो हैरान रह जाते हैं. ये जोड़ियां डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बनाते हैं, फिर भी हमें ऐसा लगता है जैसे यही रियल लाइफ की जोड़ी हो. हालांकि रियल लाइफ में बॉलीवुड की कई खूबसूरत हीरोइन्स दिल फेंक निकलीं. सीरत देखकर अपना दिल दे दिया. शादी करके खुशी-खुशी जिंदगी भी बिता रही हैं. वो बात अलग है कि फैंस को उनकी जोड़ी बेमेल लगी. आज हम ऐसे ही 3 एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिनके पति को देखकर फैंस ने माथा पकड़ लिया.
जूही चावला – जय मेहता : इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस जूही चावला का आता है. जूही अपनी क्यूट स्माइल और खूबसूरत लुक के लिए जानी जाती हैं. 1988 में उन्होंन एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो हैंडसम हो. बाद में 1995 उन्होंने बिजनेसमैन जय मेहता से शादी रचाई. करियर की चलते जूही ने शादी को लंबे समय तक सीक्रेट रखा. जय मेहता को मीडिया की नजरों से बचाकर रखा. जूही के सामने जय मेहता की उम्र भी ज्यादा है. फैन्स उनकी बेमेल जोड़ी को देखकर हैरान रह गए थे. जय मेहता मल्टी नेशनल कंपनी के मालिक हैं. जय मेहता की यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी यश बिड़ला की बहन सुजाता से हुई थी. जय मेहता की जूही चावला से पहली मुलाकात कारोबार फिल्म के सेट पर राकेश रोशन के जरिये हुई थी.

देवोलीना भट्टाचार्जी और शाहनवाज शेख :’साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का रोल निभाकर फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से 2022 में शादी रचाई थी. देवोलीना ने जब अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो फैन्स भी काफी शॉक्ड हो गए थे. खूबसूरत देवोलीना के आगे शाहनवाज का लुक फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया था. देवेलीना को उनके बेटे के स्किन कलर को लेकर भी ट्रोल किया गया था.

महालक्ष्मी और रविंद्र चंद्रशेखरन : साउथ की मशहूर एक्ट्रेस महालक्ष्मी ने पहले पति से 2019 में तलाक लेकर प्रोड्यूसर रविचंद्रन से शादी रचाई थी. तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फैंस हैरान रह गए. बेहद खूबसूरत महालक्ष्मी के पति रविचंद्रन रंग में सांवले और मोटे-ताजे हैं. दोनों की जोड़ी काफी अजीब जरूर है लेकिन का प्यार अटूट है. दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद खुश हैं.

भूमिका चावला – भरत ठाकुर : ‘तेरे नाम’ मूवी से रातोंरात चर्चा में आईं भूमिका चावला को कौन भुला सकता है. भूमिका चावला रातोंरात नेशनल क्रश बन गई थीं. उन्होंने भरत ठाकुर से शादी रचाई है, जो कि योगा टीचर हैं. दोनों के बीच 6 साल का एज गैप भी है. जब भरत ठाकुर की तस्वीरें सार्वजनिक हुई थीं तो फैंस खफा हो गए थे.
![]()










