Last Updated:
अरमान मलिक ने शादी के बाद पत्नी आशना का पहला बर्थडे मनाया. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्यार भरी फोटोज शेयर कर एक इमोशनल पोस्ट लिखा. अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की फोटोज पर काफी प्यार लुटाया जा रहा है.
हाइलाइट्स
- अरमान मलिक ने पत्नी के जन्मदिन पर रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कीं.
- अरमान और आशना ने 28 दिसंबर 2024 को शादी की थी.
- दोनों 2019 से रिलेशनशिप में थे.
इस तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब तक तुम मेरी जिंदगी में नहीं आई, जिंदगी ऐसी नहीं थी और ऐसा महसूस भी नहीं होता था. हैप्पी बर्थडे, दुनिया की मेरी सबसे पसंदीदा इंसान, आशना श्रॉफ.’ अरमान और आशना ने 28 दिसंबर 2024 को एक निजी समारोह में शादी की थी. दोनों 2019 से रिलेशनशिप में थे.
अरमान ने अपने रिश्ते के बारे में बात की
आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने अपने प्यार की शुरुआत के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनका रिश्ता धीरे-धीरे परवान चढ़ा.
दोनों ने बताया, ‘हम 2017 में मिले और बातें करनी शुरू कीं. सच कहूं तो हमें उम्मीद नहीं थी कि ये रिश्ता कुछ खास बनेगा. लेकिन सब कुछ बिना किसी जबरदस्ती के अपने आप होता गया. धीरे-धीरे हमने एक साथ जिंदगी को आकार देना शुरू कर दिया. अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो सब अच्छा लगता है. लगता है कि हम यहां तक कितनी दूर आ गए हैं. हमारा सफर बहुत खास रहा है. हम सात साल बाद भी एक-दूसरे के साथ बेहद खुश हैं.’
![]()










