Last Updated:
Shabana Raza Manoj Bajpayee Love Story : यह कहनी एक ऐसी एक्ट्रेस की है जिन्होंने हिंदू नाम से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. बॉबी देओल से लेकर ऋतिक रोशन के साथ काम किया. प्यार एक शादीशुदा एक्टर से हुआ. एक्टर वो भ…और पढ़ें
शबाना ने एक इंटरव्यू में मनोज से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था, ‘आप जिस तरह की फिल्में करना चाहते हैं, वो नहीं आ रही हों. जो आती हैं, उसमें से सोच-समझकर चुनना पड़ता है. इसलिए मैंने कम फिल्में की हैं. मुझे मनोज जी एक लाइफ पार्टनर की झलक दिखी थी. हम लोगों को लगा था कि हम परफेक्ट हैं. हम लोग एक पार्टी में मिले थे. वहीं से हमारे बीच मेल-मुलाकात का दौर शुरू हुआ.’
ऐसे हुई थी मनोज की शबाना से मुलाकात
हंसल मेहता का ‘खाना खजाना’ एक बहुत ही पॉप्युलर सीरीज थी. इस सीरीज में शेफ संजीव कपूर खान बनाते थे. सीरीज की खूबसूरती यह थी कि हंसल मेहता हमें खाने के लिए बुलाया करते थे. इस सीरीज के 100 एपिसोड पूरे होने पर एक पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में शामिल होने के लिए संगीतकार विशाल भारद्वाज ने मनोज बाजपेयी को फोन करके कहा था कि वो उनकी पत्नी रेखा भारद्वाज को लेकर चले जाएं. वो पार्टी में लेट ज्वाइन करेंगे. मनोज जब रेखा को लेकर पार्टी में पहुंचे तो वहां पर शबाना उर्फ नेहा मिल गईं. थोड़ी सी बातचीत में ही मनोज को लगा कि शबाना से उनकी शादी हो जाए. मैं भी कौन फिल्म की शूटिंग करके पार्टी में आया था.
पहली ही नजर में हुआ था मनोज को प्यार
‘घर पर ही साथ रहने से खुशी मिलती है’
‘हमारी शादी पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई’
मनोज और शबाना दोनों ने धर्म की दीवार को लांघकर शादी की थी. एक इंटरव्यू में मनोज ने कहा था, ‘शादी को लेकर सामाजिक दबाव जरूर रहा. हालांकि हमारे परिवार बहुत ही खुले विचारों के हैं, इसलिए कोई दिक्कत नहीं हुई. मैं ब्राम्हण परिवार से हूं. मेरी पत्नी का परिवार भी प्रतिष्ठित है. हम दोनों में से किसी के भी परिवार ने आज तक हमारी शादी पर आपत्ति
नहीं जताई है. मेरी पत्नी को अपने मुस्लिम होने पर गर्व है तो मुझे अपने हिंदू होने पर गर्व है. हमारे बीच कभी भी इन चीजों को लेकर टकराव नहीं होता.’

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें
![]()










