Last Updated:
Dhanashree on Yuzendra Chahal : युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा को लेकर कई बयान सामने आए, लेकिन उन्होंने कभी इन पर रिएक्ट नहीं किया. अब फाइनली उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है. धनश्री ने सोशल मीडिया पर फ…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- धनश्री ने इंस्टाग्राम पर दुबई ट्रिप की फोटोज शेयर कीं.
- धनश्री ने चहल के बयान पर शांत और ग्रेसफुल रिएक्शन दिया.
- फैन्स ने धनश्री के पोस्ट को मूव ऑन करने का तरीका माना.
अपने तलाक की घोषणा के बाद से ही दोनों अपनी लाइफ में बिजी हो चुके हैं. लेकिन हालही में क्रिकेटर युजवेंद्रे ने पॉडकास्ट में तलाक को लेकर कई सारी बातें की. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ धनश्री वर्मा ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी को एक अलग अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया है.
वायरल हो रहा धनश्री का पोस्ट
धनश्री ने इंस्टाग्राम पर दुबई ट्रिप की कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो स्ट्रीट फूड (वड़ापाव, पानीपुरी) एंजॉय करती दिखीं, मंदिर गईं और सनसेट का मजा लेती नजर आईं.उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा है, ‘बहुत वक्त बाद दुबई वापस आई हूं…, यहीं पली-बढ़ी हूं और इस शहर से जुड़ी कई यादें हैं. यहां के बदलते रूप को देखकर दिल खुश हो गया. इस बार का सबसे खास पल रहा, एक सुंदर हिंदू मंदिर जाना, जहां बहुत शांति और पॉजिटिव एनर्जी मिली. बहुत कुछ सीखा, महसूस किया और पुराने जुड़ाव को फिर से जिया. मैं शुक्रगुजार हूं अपने ग्रोथ के लिए, अपनी जड़ों के लिए और इस कनेक्शन के लिए.’
View this post on Instagram
![]()











