Last Updated:
सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने पति जहीर संग वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पति ने उनके साथ कुछ ऐसा किया वह काफी डर गईं. इस वीडियो को सोनाक्षी ने ‘…और पढ़ें
फैंस का दिल जीत रहा वीडियो जहीर इकबाल ने ट्रेन की खिड़की से सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक ऐसी शरारत की, जिसके बाद सोनाक्षी काफी सहम गई थीं. सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल बी-टाउन के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक हैं. उनकी रोमांटिक पोस्ट्स से लेकर एक-दूसरे पर की गई मजेदार शरारतें तक, वे हमेशा कपल गोल्स देते रहते हैं!
फैंस संग शेयर किए मस्तीभरे पल
हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह ट्रेन की खिड़की के पास बैठी हुई हैं और अपने फोन में बिजी हैं. वह आराम से बैठी थीं उन्हें कोई अंदाजा ही नहीं था कि अगले पल क्या होने वाला है. अचानक, जहीर खिड़की के बाहर से आते हैं और सोनाक्षी चौंक जाती हैं. पहले तो वह हैरान हो जाती हैं, लेकिन फिर तुरंत हंसने लगती हैं, इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘न्यू एज DDLJ,ट और हंसते हुए इमोजी भी जोड़े. इस वीडियो ने फैंस को भी हंसने पर मजबूर कर दिया!
View this post on Instagram
![]()











